Hanuman Chalisa

रिश्तों के समर्पण पर हिन्दी कविता : टूट चुकी हूं अंदर-अंदर...

सुशील कुमार शर्मा
तुमसे सीखे तौर-तरीके,
क्या तुम मेरे सीखोगे।
हर पल मुझसे जीतते आए,
अब और कितना जीतोगे। 
 
अपने छोड़े सपने छोड़े,
तुमको अपना माना है।
हर सपने का समझौता कर,
हाथ तुम्हारा थामा है। 
 
मैं औरत हूं कि सीखें,
देना तुम कब छोड़ोगे।
टूट चुकी हूं अंदर-अंदर,
मन से तुम कब जोड़ोगे। 
 
चौका-बर्तन, खाना-पानी,
क्या सब मेरी जिम्मेदारी।
घर के कामों के करने की,
कब लोगे तुम हिस्सेदारी। 
 
सुबह से उठकर रात तलक,
मैं मशीन बन जाती हूं। 
बच्चों से बूढ़ों की इच्छा की,
मैं अधीन हो जाती हूं। 
 
घर के कामों को मेरे,
कर्तव्यों में ढाला जाता। 
सारे लोगों की अपेक्षाओं,
को मुझसे ही पाला जाता। 
 
रिश्तों की डोर बांधकर,
बैलों-सा खींचा जाता। 
कर्तव्य निर्वहन का संदेश,
मेरे कानों में सींचा जाता। 
 
थका हुआ है बच्चा मेरा,
जब ये सासू कहती हैं। 
मां की याद दिलाकर,
ये आंखें क्यों बहती हैं। 
 
घर-बच्चे-ऑफिस संभालकर,
भूल गई खुद का व्यक्तित्व। 
जीवन के इस पड़ाव पर,
ढूंढ रही अपना अस्तित्व। 
 
मैंने अपना सब कुछ छोड़ा,
क्या तुम भी कुछ छोड़ोगे। 
टूट चुकी हूं अंदर-अंदर,
मेरा मन कब जोड़ोगे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

अगला लेख