Hanuman Chalisa

नीले घन को चीरकर, झाँक रहा देखो दिनकर

प्रीति दुबे
सृष्टि नियंता -सूर्य
 
नीले घन को चीरकर, झाँक रहा देखो दिनकर।
 
दोनों बाहों को फैलाकर ,
जीवन पाता मैं प्रबल-प्रखर,
रश्मिकर ही तो है सुखकर,
पोषित करता सब पूरित कर।
जीवों को साँस  दिलाने को झाँक रहा देखो दिनकर।
 
सृष्टि की उत्पत्ति  तुमसे ,
भौतिक विकास संभव तुमसे ,
पुष्पों का खिलना तुमसे,
पादप की हरिता तुमसे 
जीवन अस्तित्व में लाने को झाँक रहा देखो दिनकर।
 
तुम जल वृष्टि आधार हो ,
चर-अचर जगत का सार हो ,
कुण्डिलिनी चक्र में व्याप्त हो,
सरमंडल करते राज हो,
भू पर प्रकाश बरसाने को 
झाँक रहा देखो दिनकर।
 
मैं तुच्छ जीव जीवित तुमसे ,
है प्रणव मंत्र मुखरित तुमसे ,
सृष्टि संचलन “ रीत “ तुमसे,
ऊसर धरा की "प्रीत " तुमसे
जीवन दिशा दिखाने को झाँक रहा देखो दिनकर।''

सादर आभार - रंगीला प्रदेश : प्रकाशनार्थ
सूर्य से ही सृष्टि का संचालन 
 
प्रीति दुबे ”कृष्णाराध्या”
इंदौर  मध्यप्रदेश

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

अगला लेख