नवगीत: क्यों बसंत गीत गाते हो

तृप्ति मिश्रा
क्यों बसंत गीत गाते हो
झूठा यह गान सुनाते हो

खो गयी कहीं है कोयलिया
क्या तुमको है ये भास हुआ
सूखे पोखर और पनघट
अब सपनों सा मधुमास हुआ
आडंबर के सेल्फी लेते
क्यों मंदिर को जाते हो
क्यों बसंत गीत गाते हो
झूठा यह गान सुनाते हो

कंक्रीट के खेतों के बीच
अब सरसों भी इतिहास हुआ
दो नावों में पैर रखे
सत्ताओं का है रास हुआ
झांझ मंजीरों से सलाम
क्यों दर पे इनके बजाते हो
क्यों बसंत गीत गाते हो
झूठा यह गान सुनाते हो

 
जो पेड़ नहीं अब आमों के
तो बौर कहां से आएंगे
उद्दंड हुआ जब युवा लहू
संस्कार कहां को जाएंगे
उघाड़ के संस्कृति से लज्जा
क्यों नगरवधू उसे बनाते हो
क्यों बसंत गीत गाते हो
झूठा यह गान सुनाते हो

जो हाथ नहीं अब थापों के
वो मांदल कैसे बजायेंगे
हुए शुष्क जो चित्त घने
अपनापन कैसे जताएंगे
चुभते सम्बन्धो की धूप को
क्यों वासंती भोर बतलाते हो
क्यों बसंत गीत गाते हो
झूठा यह गान सुनाते हो

संक्षिप्त परिचय: समकालीन साहित्यकारों में सामाजिक विडम्बनाओं को उजागर करती लेखनी के लिए जानी जाने वाली, महू मध्यप्रदेश की लेखिका एवं कवियित्री तृप्ति मिश्रा साहित्य के साथ लोकगायन को भी संरक्षित कर रही हैं। साथ ही 17 से अधिक वर्षों से मिट्टी के गणेश पर निःशुल्क कार्यशालाएं करती आई हैं। अपने कार्यों के लिए इन्होंने अनेक सम्मान प्राप्त किये हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या अपने पालतू जानवर के साथ एक बेड पर सोना है सही? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बदलते भारत में सेक्स बदलने की होड़, हॉर्मोन की गड़बड़ी या कोई मनोविकृति?

10 दिनों तक खाली पेट पिएं दालचीनी का पानी, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पुण्यतिथि विशेष: मोटीवेशनल स्वामी विवेकानंद कोट्स

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

बारिश है पसंद तो बेटी को दीजिए बरखा से प्रभावित ये नाम, अर्थ भी हैं सुन्दर

'मां' और ‘ममता’ की धरती पर क्यों खतरे में है स्त्री की अस्मिता!

यंगस्टर्स में बढ़ती जा रही हार्ट अटैक की समस्या, क्यों है खतरे की घंटी?

अगला लेख