Hanuman Chalisa

राजनीति पर कविता : अंधों को न कभी दिखा हाथी...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
विश्वास करेंगे कैसे वे, जिनको है नहीं विश्वास खुद पर। 
जो अब तक निर्णायक घड़ियों में, बस रहे झांकते इधर-उधर।। 
जिनको सत्ता ही सुहाती थी, देश के आत्माभिमान से बढ़कर। 
जिन्होंने न की सत्ता के शेर की सवारी, कभी मोदी की भांति यों गुर्राकर।।1।। 
 
जो हुए न सेना के जांबाजों पर, कभी अंतरतम से न्यौछावर।
जो खुद ही चढ़े सत्ता के सिंहासन पर, चापलूसों के कांधे चढ़ कर।। 
जिन्हें चाहिए सदा सबूत शायद, अपने खुद के भी होने का,
अब जयकारा सुन जन-जन का अपार, जो हतप्रभ हुए होश खो कर।।2।। 
 
सर्जिकल स्ट्राइक हो, या एयर स्ट्राइक, इनके लिए अंधों का हाथी है। 
राफेल पर रुदन, या ओछे जुबानी जुमले, इनकी सियासत के लिए काफी है।। 
मत देखना ओ ! देशभक्त वीरों तुम इस प्रलाप पर पीछे मुड़कर,
(आतंक से जूझना है तुमको, अब तो और भी कमर कस कर।)
समझ लेना इन प्रलापियों की तो यह मरणासन्न उसांसी है।।3।। 
 
और सच तो यह है ----
 
आतंक के अमृत कुंडों पर हर प्रहार सफल प्रहार है। 
निकम्मे खोट-खोजियों का दल ही बेचैन, बेजार है।। 
जो जीते हैं देश के लिए, कुछ कर जाने का अरमां मन में लिए,
उनके लिए तो साहस ही जीत है, और कायरता हार है।।4।। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख