कविता की शाम : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ, युवा और प्रगतिशील कवि इंदौर में आज करेंगे कविता पाठ

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (11:42 IST)
इंदौर, प्रगतिशील लेखक संघ इंदौर द्वारा कविता पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भोपाल के राजेंद्र शर्मा, कुमार अंबुज, अनिल करमेले, शैलेंद्र शैली, आरती, जबलपुर के तरुण गुहा नियोगी, सागर के पीआर मलैया, अनूपपुर के विजेंद्र सोनी, धार के शरद जोशी 'शलभ', उज्जैन के शशिभूषण, मंदसौर के असअद अंसारी अपनी कविताओं का पाठ करेंगे।

इंदौर के वरिष्ठ कवि कृष्णकांत निलोसे के साथ विनीत तिवारी, रवींद्र व्यास, उत्पल बैनर्जी, किरण परियानी 'अनमोल', केसरी सिंह चिडार, रामाआसरे पांडे, अभय नेमा, चुन्नीलाल वाधवानी, शोभना जोशी, सारिका श्रीवास्तव भी रचना पाठ करेंगे। यह जानकारी प्रगतिशील लेखक संघ, इंदौर के विनीत तिवारी ने दी।

कविता पाठ 27 अगस्त, शनिवार को शाम 5:30 से 7:30 तक प्रीतमलाल दुआ सभागृह, महावीर एम्पायर, आर एन टी मार्ग, रीगल चौराहा, साउथ तुकोगंज, इंदौर में होगा।

साहित्य- विचारधारा और प्रतिबद्धता पर चर्चा
मध्यप्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ राज्य कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक इंदौर में रखी गई है। बैठक में अनूपपुर में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारियों के अलावा सांगठनिक विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रलेसं इंदौर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष चुन्नीलाल वाधवानी एवं कार्यवाहक सचिव केसरी सिंह चिडार ने बताया कि बैठक का शुभारंभ 27 अगस्त को होगा। इस अवसर पर "साहित्य विचारधारा और प्रतिबद्धता" विषय पर परिचर्चा में आमंत्रित सदस्य शिरकत करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रलेसं के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा करेंगे। यह जानकारी मीडिया समन्वयक हरनाम सिंह ने दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

सभी देखें

नवीनतम

टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

शत शत नमन: इन कोट्स के माध्यम से दें अपनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हर रोज चलें सिर्फ 7000 कदम, हेल्थ से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं होंगी कम

शाकाहारी गाय को कैसे खिलाया जाता है नॉनवेज? क्या इससे दूध की गुणवत्ता में होता है सुधार?

दही खाते समय लोग करते हैं ये 8 बड़ी गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

अगला लेख