Hanuman Chalisa

कवि रमाशंकर यादव 'विद्रोही' की याद में

Webdunia
- इतिश्री सिंहा राठौर (श्री)

 

 

कवि 'विद्रोही' को मैंने सिर्फ तस्वीरों में ही देखा। पहले कभी मैंने उनकी कविता नहीं पढ़ी लेकिन हां, अपने जेएनयू के दो-तीन दोस्तों से उनके बारे में सुना था। शायद उनकी मौत न होती तो उनके बारे में  ज्यादा जानने का मौका तक न मिलता और उसी दिन ही मैंने उनकी कविताएं पढ़ीं। 
 
कविताओं को पढ़कर पता नहीं क्यों मन में खलबली-सी मच गई और उनके बारे में लिखे बिना रह नहीं  पाई। यह कविता उनकी ही कुछ कविताओं से प्रेरित है। पता है मुझे कि दूसरा 'विद्रोही' फिर से जन्म न  लेगा लेकिन इस कविता के माध्यम से कहीं-न-कहीं मैंने उनकी भावनाओं से जुड़ने का प्रयास किया। 
 
आज एक कवि मर गया
आपका, हमारा, पूरी दुनिया का
लेकिन मोहनजोदड़ो के तालाब की सीढ़ी पर पड़ी उस औरत 
की लाश के पास आज भी बसती है उसकी कविता
 
कुएं में कूदकर चिता में जलती उन औरतों
की समाधि में आज भी बसती है उसकी कविता
 
सती होने वाली उन महारानियों की 
मजबूरियों में आज भी बसती है उसकी कविता
 
बड़ी होकर चूल्हे में लगा दी जाने वाली
लड़कियों की सिसकियों में आज भी बसती है उसकी कविता
 
आसमान में धान बोने वाले किसान के
दिल में सुलगते अभाव की आग में 
आज भी बसती है उसकी कविता
 
आज एक कवि मर गया
आपका, हमारा, पूरी दुनिया का
लेकिन कहीं-न-कहीं भटकती है उसकी कविता
 
जेएनयू की गलियों में, दीवारों में
और हवाओं तक में
जिसको आग से बचा न सके हम पर
हमेशा दहकती रहेगी उसकी कविता
 
सच्च में यह 'विद्रोही' बड़ा ही तगड़ा कवि था
सभी को अपनी कलम से मारने के बाद ही मरा। 
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प