Hanuman Chalisa

सैनिक की कामना...

रायना सुसन्ना जॉन
सहमी हुई थी यह जमीन
सहमा था सारा आसमां
जीवन के इस मोड़ पर
छाई गहरी खामोशियां।।
 
इस हादसे की गवाह
थी भारत की सरजमीं
मातृभूमि की रक्षा में
छोड़ी ना थी कोई कमी।।
 
छीन लिया उस जालिम ने
मेरी मां से उसका अभिमान
राक्षस के रूप में था, हे प्रभु
मेरे ही जैसा एक इंसान।।
 
गम का सागर था गहरा
डूबा था जिसमें मेरा परिवार
देश के लिए हुआ था शहीद
इस बात का था उन्‍हें अभिमान।।
 
इस हादसे को देकर अंजाम
क्‍या हुआ उस जालिम को नसीब
क्‍या जीत ली उसने ये जंग
या हुआ वो, ऐ खुदा, तेरी जन्‍नत में शरीक।।
 
मिलता नहीं अवसर यह आसानी से
कि कर सके इंसान का रूप धारण
फिर क्‍यों यह चलता अनैतिकता की राह पर
और बन जाता तबाही, दुख-दर्द का कारण।।
 
हे प्रभु, यही होती है
हर सैनिक की कामना
कि सरहदों पर ना हो
इंसानों का इंसानों से सामना।।
 
हे ईश्‍वर, कब आएगा वो सवेरा
जिसका है सबको इंतजार
कब हटेगा अराजकता का अंधेरा
और होगा इंसानों में प्‍यार बेशुमार।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख