Hanuman Chalisa

कली और मधुप

Webdunia
- डॉ. गार्गीशरण मिश्र 'मराल'

IFM
गगन देखता है न नजदीक आना।
कली ने कहा पर मधुप ने न माना।
प्रकृति सुंदर सज के आई हुई है,
धवल चाँदनी में नहाई हुई है,
महक रजनी गंधा की छाई हुई है,
सरित-जल की कल-कल समाई हुई है,
उसे सुन नहीं तुम प्रणय-गीत गाना।
कली ने कहा पर मधुप ने न माना।
पवन उठके हलचल मचाने लगा है,
वो सोये विटप को जगाने लगा है,
महक हर कली की चुराने लगा है,
तपन हर ह्रदय की बढ़ाने लगा है,
न मदहोश होकर प्रणय तुम जताना।
कली ने कहा पर मधुप ने न माना।
वो पूरब दिशा लाल होने लगी है,
अँधेरे की कालिख को धोने लगी है,
सुनहरे किरन बीज बोने लगी है,
नजर अंधपन अपना खोने लगी है,
हटो भी कहीं बन न जाए फसाना।
कली ने कहा पर मधुप ने न माना।।

साभार- मसि कागद

Show comments

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर