हिन्दी कविता : नहीं जानती क्यों

स्मृति आदित्य
सोमवार, 13 अक्टूबर 2014 (15:13 IST)
नहीं जानती क्यों 
अचानक सरसराती धूल के साथ 
हमारे बीच 
भर जाती है आंधियां
और हम शब्दहीन घास से 
बस नम खड़े रह जाते हैं 
 
नहीं जानती क्यों 
अचानक बह आता है 
हमारे बीच 
दुखों का खारा पारदर्शी पानी 
और हम अपने अपने संमदर की लहरों से उलझते 
पास-पास होकर 
भीग नहीं पाते... 


 
 
नहीं जानती क्यों
हमारे बीच महकते सुकोमल गुलाबी फूल 
अनकहे तीखे दर्द की मार से झरने लगते हैं और 
उन्हें समेटने में मेरे प्रेम से सने ताजा शब्द 
अचानक बेमौत मरने लगते हैं..
नहीं जानती क्यों.... 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खूबसूरत और हेल्दी बालों के दुश्मन हैं ये 5 सबसे खराब हेयर ऑयल्स, क्या आप भी कर रहे हैं इस्तेमाल?

डिहाइड्रेशन से लेकर वजन घटाने तक, गर्मियों में खरबूजा खाने के 10 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

अखरोट के साथ ये एक चीज मिलाकर खाने के कई हैं फायदे, जानिए कैसे करना है सेवन

गर्मियों में वजन घटाने के दौरान होने वाली 8 डाइट मिस्टेक्स, जो बिगाड़ सकती हैं आपके फिटनेस गोल्स

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

सभी देखें

नवीनतम

इन कारणों से 40 पास की महिलाओं को वेट लोस में होती है परेशानी

लू लगने पर ये फल खाने से रिकवरी होती है फास्ट, मिलती है राहत

बच्चों की मनोरंजक कहानी : गुस्सा हुआ छू-मंतर

गुड फ्रायडे के खास व्यंजन कौनसे हैं?

उर्दू: हिंदुस्तान को जोड़ने वाली ज़बान-ए-मोहब्बत