मजबूरी थी इसलिए

लघुकथा

Webdunia
- ज्योति जैन
NDND
वे दोनों पति-पत्नी समाज में बड़े प्रतिष्ठित माने जाते थे। उस दिन उनका घर बड़ा सजा सँवरा था। झालरें/वंदनवार लटक रहे थे। कुल मिलाकर उत्सव का माहौल लग रहा था। खुशी का कारण था कि उनके नि:संतान बेटे-बहू ने एक अनाथ कन्या शिशु को गोद लिया था और इसी अवसर पर उस दिन एक पार्टी का आयोजन था।

जैसा कि स्वाभाविक था, सभी लोगों के श्रीमुख से प्रशंसा के स्वर निकल रहे थे - भई वाह! क्या विचार हैं इनकी बहू के। रिश्तेदारों ने कहा भी था कि गोद ही लेना है तो लड़का गोद लो, बुढ़ापा सुधर जाएगा,

लेकिन वह कहती - 'एक अनाथ लड़की गोद लेकर उसका जीवन सँवार दूँगी तो पूरा जन्म ही सुधर जाएगा। सच है भई! शिक्षा तो मुँह से बोलती है। पढ़े-लिखे लोगों के विचार भी उच्च होते हैं, बहू के संस्कार अच्छे हैं वगैरह..।' दिन भर इसी प्रकार की बातें चलती रहीं।

दोपहर बाद जब गिनती के केवल मित्र/रिश्तेदार ही रह गए तो दिन भर अपनी बहू के साथ प्रफुल्लित होते सास-श्वसुर अपने एक बेहद अंतरंग मित्र के साथ बोल पड़े - बहू कुछ भी चाहे, हमने तो लड़का ही लेना चाहा था, पर सब लोग लड़का आते ही ले लेते हैं, वेटिंग चल रही है, मिलता ही कहाँ है? इसलिए मन मारकर लड़की ही गोद लेने की इजाजत दे दी।

साभार : शुभ तारिका

Show comments

Diet Tip : कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं अदरक, दिल की सेहत के लिए है गुणकारी

गर्भावस्था में क्यों बनी रहती है पैरों में सूजन, जानिए कारण और उपचार

नहाने के पानी में मिला लें ये सफेद चीज, खिल उठेगी स्किन और भी हैं कई फायदे

रोज की बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान? हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगाएं ये आयुर्वेदिक हेयर मास्क और पाएं राहत

Sleeping Tips : सोने से पहले इन तरीकों से करें मेडिटेशन, मिनटों में दूर होगी नींद न आने की समस्या

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

बजट में बिहार में मखाना बोर्ड गठन का जिक्र, जानिए कैसे होता है मखाना उत्पादन और सेहत के लिए मखाने के फायदे

Harmful Effects Of Milk : दूध के साथ ये 5 Foods खाना आपकी सेहत पर डाल सकता है उलटा असर, जानें क्यों है ये गलत कॉम्बिनेशन

हिन्दी में मार्मिक कविता: तुम ऐसी तो न थीं

हिन्दी कविता : स्मृतियां अनिमेष