Hanuman Chalisa

रिटायर आदमी

लघुकथा

Webdunia
कुमुद म ारू
NDND
फालतू आदमी कौवे की तरह होता है। दिनभर काँव-काँव करता है"- बहू ने कहा। "पिताजी अब आप खाली मत बैठिए, कुछ किताबें पढ़ा कीजिए।" बहू के इस सुझाव पर वे किताब पढ़ने लगे ही थे कि बेटे ने व्यंग्य कसा- "बुढ़ापे में क्या किताब पढ़ने का शौक पाल लिया। अब आपको तो कुछ सूझता ही नहीं।" वे बेटे की इस बात पर बत्ती बुझा सोने चले गए।

सबेरे जागे तो पत्नी से कहा- "सुनो मेरी चाय तो बना दो, थोड़ा टहल आऊँ।" पत्नी ने जवाब दिया- "तुम भी न... मुर्गे की तरह इतनी सबेरे उठ जाते हैं। सोचा था, तुम्हारे रिटायरमेंट के बाद खूब देर तक सोती रहूँगी। पर..."

वे टहलकर लौटे तो आँगन में खेलता पोता बोला- "आओ ना दादू घोड़ा-घोड़ा खेलें। मेरा घोड़ा बनो ना।" पोते की टक-टक करती ध्वनि में वे घोड़ा बने सोच रहे थे क्या वाकई रिटायर आदमी कौवा, मुर्गा और घोड़ा बन जाता है।

Show comments

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें