Hanuman Chalisa

लघुकथा- देवी

ज्योति जैन

Webdunia
FILE
तीन ‍महिलाएं मरणोपरांत स्वर्ग पहुंचीं। उनमें एक संपन्न परिवार की समाजसेविका थी। लोग उन्हें देवी की तरह पूजते थे। एक मध्यमवर्गीय नौकरीपेशा महिला थी व एक निम्न श्रेणी की महिला थी, जो जिंदगीभर अपने शराबी पति के हाथों पिटती रही थी।

भगवान ने उन तीनों से एक सवाल किया, 'सुना है, पृथ्वी पर लोग स्त्री को देवी के समान मानते हैं व उसकी पूजा करते हैं। क्या यह सच है?'

इस पर संपन्न परिवार की महिला, जिसने अपना जीवन समाजसेवा में ही बिता दिया था, बोली, 'हां प्रभु! मेरे लिए तो लोग कहते थे कि ये तो देवी है, देवी।'

मध्यमवर्गीय महिला बोली, 'मेरे साथ तो ऐसा कुछ नहीं होता था।' फिर कुछ सोचकर बोली, 'अंऽऽऽऽ... शायद देवी तो वे भी मुझे समझते थे, क्योंकि जब मैं दफ्तर से घर आती थी तो पड़ोसिनों के साथ बैठी मेरी सास कहती थी- 'चलती हूं, देवीजी आ गई।'

निम्न वर्ग की महिला बोली, 'भगवान! मैं तो कुछ किताब-अक्षर बांची हुई नहीं हूं और ये बातें समझती नहीं लेकिन जब मेरा मरद मुझे लात-घूंसों से मारता था तो अड़ोसी-पड़ोसी कहते थे- आज फिर बेचारी की पूजा हो रही है और जब एक दिन मैंने गुस्से में आकर सिल से उसका सिर फोड़ दिया तो लोग कहने लगे- आज तो यह साक्षात चंडी देवी लग रही है।'

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार