Hanuman Chalisa

शाबाश-मैं !

Webdunia
- चेतना भाट ी

ND
गर्मियों की चिलचिलाती धूप का महीना, मई। दोपहर के एक बजे का समय। टीन की छत के नीचे जालीदार बरामदे में वह साधनारत थी। बिजली यूँ भी रहती नहीं, सामान्यतया और रहती भी तो क्या कर लेती वह? बाहर की लू ही काफी थी फिर पंखे से उठती लपटों का क्या दम?

बस यही थोड़ा समय ही तो उसका होता था, जब घर-गृहस्थी के सारे काम निपटाकर कुछ एकांत पाती थी।

पसीने में तरबतर पानी पीती, लिखती उसे लगा कि उसके उपन्यास के सौ पृष्ठ वह पूरे कर चुकी है। जैसे ही एक सौ एक वाँ पृष्ठ शुरू हुआ, वह झूम उठी अपनी उपलब्धि पर। आखिर वह एक मुकाम पा चुकी थी, जहाँ से किनारा पास आता नजर आ रहा था। उसके सपनों को ठौर मिल रहा था। वह अपना उल्लास, अपनी खुशी बाँटना चाहती थी। लेकिन वहाँ कोई नहीं था उसकी खुशी बाँटने या उसमें रुचि रखने वाला। हमेशा से तो यही हुआ है उसके साथ बचपन से ही। नारी कब सराही जाती है?
  तेरे मुँह में घी-शक्कर। तो जब तेरे मुँह में घी-शक्कर हो सकता है तो मेरे मुँह में क्यों नहीं? और बस, कलम रख वह तुरंत उठी। डिब्बे से एक रोटी निकाली उस पर घी-शक्कर रखकर अपना मुँह स्वयं मीठा किया- शाबास मैं।      


तो? लेकिन उपलब्धि तो है। अच्छा कोई और होता तो क्या कहती इस खबर पर, यही न कि- तेरे मुँह में घी-शक्कर।

तो जब तेरे मुँह में घी-शक्कर हो सकता है तो मेरे मुँह में क्यों नहीं?

और बस, कलम रख वह तुरंत उठी। डिब्बे से एक रोटी निकाली उस पर घी-शक्कर रखकर अपना मुँह स्वयं मीठा किया- शाबास मैं।

सूनी-सपाट दोपहर जैसे झंकृत हो गुनगुनाने लगी और सूरज की खिलखिलाहट तो रुक ही नहीं रही थी, तभी तो वह अपना पेट ऐसे उछाल-उछालकर अपने तेज और प्रकाश का झरना उलीच रहा था।



Show comments

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?