जीने की कला सिखाती कविता : धर्म और विज्ञान

Webdunia
- कैलाश यादव 'सनातन' 
 

 
धर्म का विज्ञान से, भक्त का भगवान से,
क्या रिश्ता, हम जान लें, गीता का कुरान से।
 
धर्म जीने की कला, मजहबों का सार है,
जीवित कैसे हम रहें, विज्ञान पर ये भार है।
 
धर्म से ही मान है, विज्ञान से अभिमान है,
कुदरत से मिली ये दो आंखें, मानवता की शान हैं।
 
धर्म दुःख की है दवा, विज्ञान मरहम दर्द का,
जिसने भी समझी ये हकीकत, समझो गुणों की खान है।
 
धर्म सुख का जन्मदाता, विज्ञान मां आनंद की,
जिसने भी जानी ये पहेली, वही सुखी इंसान है।
 
धर्म मन का है नियंता, विज्ञान तन का दास है,
धर्म निर्मल हास्य तो, दूजा निरा परिहास है।
 
धर्म से जीवन खिला, विज्ञान से संसार ये,
धर्म से पावन धरा, विज्ञान से आकाश ये।
 
धर्म मन की भूख तो, विज्ञान तन की प्यास है,
धर्म में आशा जगत की, विज्ञान तन की आस है।
 
धर्म पढ़ाता, पाठ मर्म का, कर्म धुरी विज्ञान की,
धर्म भरता प्रेम जगत में, रक्षा करता ज्ञान की।
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

sawan somwar 2025: सावन का पहला सोमवार कब है? इस दिन क्या करें, पूजा का शुभ मुहूर्त

पंढरपुर यात्रा कब और क्यों निकाली जाती हैं, जानें इतिहास

मोहर्रम मास 2025: जानें मुहर्रम का इतिहास, धार्मिक महत्व और ताजिये का संबंध

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Calendar : साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें नए सप्ताह के 7 दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें 29 जून का दैनिक राशिफल 12 राशियों के लिए

29 जून 2025 : आपका जन्मदिन

29 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट