6 मई : आज से ज्येष्ठ मास आरंभ, क्या है इस माह का महत्व?

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2023 (11:39 IST)
Jyeshta month 2023: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह अंतिम माह होता है इसके बाद चैत्र माह वैशाख और फिर ज्येष्ठ। इस बार ज्येष्ठ का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 6 मई 2023 से होकर 4 जून तक रहेगा। इस माह में गर्मी अपने चरम पर होती है। इसी माह में नौतपा प्रारंभ होता है। ज्येष्ठ माह में इसीलिए जल का महत्व बढ़ जाता है। आओ जानते हैं इस माह का महत्व।
 
ज्येष्‍ठ माह का महत्व :-
  1. ज्येष्ठ मास में सूर्य की तपन चरम पर रहती है। सूर्य की ज्येष्ठता के कारण इस महीने को ज्येष्ठ कहते हैं।
  2. इस माह में दिन सर्वाधिक बड़े और रात छोटी होती हैं।
  3. इस माह में नौतपा भी लगता है। 
  4. शास्त्रों में इसी माह में जल के संरक्षण का महत्व बताया गया है। 
  5. ज्येष्ठ मास में जल के दान को बहुत बड़ा पुण्य माना गया है। 
  6. ज्येष्ठ के महीने में भगवान श्रीराम से हनुमान की मुलाकात हुई थी, जिसके चलते ये इस माह के मंगलवार पर हनुमान पूजा का खासा महत्व रहता है।
  7. ज्येष्ठ माह में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पड़ती है जिसके चलते प्रचंड गर्मी होती है। प्रचंड गर्मी के चलते शरीर और धरती पर स्थित जल का वाष्पीकरण बढ़ जाता है। ऐसे में उचित मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है।
  8. शास्त्रों में इसी माह में जल के संरक्षण का महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास में जल के दान को बहुत बड़ा पुण्य माना गया है। 
  9. इस माह का स्वामी मंगल है। इसीलिए इस माह में मंगल का दान करना चाहिए और मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। 
  10. इस माह में हनुमानजी की पूजा का खासा महत्व रहता है। इस माह वरुण और सूर्य देव की पूजा करने का भी महत्व है। वरुण जल के तो सूर्यदेव अग्नि के देवता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रक्षा बंधन पर भाई को दें अपने हाथों से बने ये हैंडमेड DIY गिफ्ट्स

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के नियम और सावधानियां

श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी का व्रत कब है, क्या है इसका महत्व

नरेंद्र मोदी के मंगल से होगा डोनाल्ड ट्रंप का नाश, श्रीकृष्ण और बाली की कुंडली में भी था ये योग

अगस्त माह 2025 के ग्रह गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

04 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

04 अगस्त 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

4 अगस्त 2025 को सावन का आखिरी सोमवार, शुभ मुहूर्त, दुर्लभ योग में करें इस तरह से पूजा

Aaj Ka Rashifal: फ्रेंडशिप डे आज, जानें अपनी राशिनुसार 03 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल

03 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख