महान संत रविदास की रचनाएं

Webdunia
पूजा कहा चढ़ाऊं... 


 
राम मैं पूजा कहा चढ़ाऊं ।
फल अरु फूल अनूप न पाऊं ॥टेक॥
 
थन तर दूध जो बछरू जुठारी ।
पुहुप भंवर जल मीन बिगारी ॥1॥
 
मलयागिर बेधियो भुअंगा ।
विष अमृत दोउ एक संगा ॥2॥
 
मन ही पूजा मन ही धूप ।
मन ही सेऊं सहज सरूप ॥3॥
 
पूजा अरचा न जानूं तेरी ।
कह रैदास कवन गति मोरी ॥4॥ 
 
 
*****
 

राम दरसन दीजै... 



 
दरसन दीजै राम दरसन दीजै।
दरसन दीजै हो बिलंब न कीजै।। टेक।।
 
दरसन तोरा जीवनि मोरा, 
बिन दरसन का जीवै हो चकोरा।।1।।
 
माधौ सतगुर सब जग चेला, 
इब कै बिछुरै मिलन दुहेला।।2।।
 
तन धन जोबन झूठी आसा, 
सति सति भाखै जन रैदासा।।3।। 
 
*****
 
 

राम नाम रट लागी... 


 
अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी।
 
प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी, 
जाकी अंग-अंग बास समानी।
 
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा, 
जैसे चितवत चंद चकोरा।
 
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती, 
जाकी जोति बरै दिन राती।
 
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा, 
जैसे सोनहिं मिलत सुहागा।
 
प्रभु जी, तुम तुम स्वामी हम दासा, 
ऐसी भक्ति करै रैदासा।
 
*****
 

पार गया... 


 
पार गया चाहै सब कोई।
रहि उर वार पार नहीं होई।। टेक।।
 
पार कहैं उर वार सूं पारा, 
बिन पद परचै भ्रमहि गवारा।।1।।
 
पार परंम पद मंझि मुरारी, 
तामैं आप रमैं बनवारी।।2।।
 
पूरन ब्रह्म बसै सब ठाइंर्, 
कहै रैदास मिले सुख सांइंर्।।3।।
 
*****
 

मन क्रम वचन कहै रैदासा


 
जो तुम तोरौ रांम मैं नहीं तोरौं।
तुम सौं तोरि कवन सूं जोरौं।। टेक।।
 
तीरथ ब्रत का न करौं अंदेसा, 
तुम्हारे चरन कवल का भरोसा।।1।।
 
जहां जहां जांऊं तहां तुम्हारी पूजा, 
तुम्ह सा देव अवर नहीं दूजा।।2।।
 
मैं हरि प्रीति सबनि सूं तोरी, 
सब स्यौं तोरि तुम्हैं स्यूं जोरी।।3।।
 
सब परहरि मैं तुम्हारी आसा, 
मन क्रम वचन कहै रैदासा।।4।। 


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 
Show comments

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय और शुभ मुहूर्त जानिए

Aaj Ka Rashifal: आज कैसा गुजरेगा आपका दिन, जानें 29 अप्रैल 2024 का दैनिक राशिफल

29 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

29 अप्रैल 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Forecast 29-05 May: मई माह की शुरुआ‍‍त में किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा, जानें 12 राशियां