Astrology : इस बार आषाढ़ माह में 5 सोमवार का शुभ संयोग, क्या होगी अच्छी बारिश?

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2023 (18:19 IST)
Ashadha me 5 somvar 2023 : आषाढ़ माह से बारिश भी प्रारंभ हो जाती है और इसी माह में सोमवार के व्रत भी प्रारंभ हो जाते हैं। हालांकि श्रावण सोमवार के व्रत आषाढ़ माह के बाद आने वाले सावन मास में होते हैं परंतु जो लोग 16 सोमवार का व्रत करना चाहते हैं वे इसी माह से प्रारंभ कर देते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार आषाढ़ माह का प्रारंभ 5 जून 2023 से हुआ है जो 3 जुलाई तक रहेगा। इस बीच 4 की जगह इस बार 5 सोमवार का शुभ संयोग बन रहा है। 
 
  1. 5 जून : पहला सोमवार
  2. 12 जून : दूसरा सोमवार
  3. 19 जून : तीसरा सोमवार
  4. 26 जून : चौथा सोमवार
  5. 03 जुलाई : पांचवां सोमवार
आषाढ़ मास सोमवार से प्रारंभ होकर सोमवार को ही समाप्त हो रहा है। सोमवार को सौम्य वार माना गया है, इसलिए ये संयोग शुभ फलदायी माना जा रहा है। ये शुभ योग अच्छी बारिश होने और देश की उन्नति का संकेत भी दे रहा है। यदि बारिश अच्छी होती है तो देश में उपद्रव और विरोध प्रदर्शनों में भी कमी आने की संभावना है।
 
आषाढ़ माह में ही देव शयनी एकादशी के दिन से देव सो जाते हैं तब चातुर्मास का प्रारंभ हो जाता है। यह चार माह पूरे बारिश के ही रहते हैं। इस माह में व्रत, पूजा, पाठ और साधना का खास महत्व रहता है। इस माह में की गई पूजा पाठ और साधना तुरंत ही फल देने वाली होती है। अत: यदि आप चातुार्मस का पालन नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम जब तक श्रावण सोमवार चले तब तक व्रतों का पालन करें। यह भी नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम सोमवार के दिन ही व्रत रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

अगला लेख