Jyeshtha amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं?

WD Feature Desk
बुधवार, 5 जून 2024 (18:08 IST)
Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन का खासा महत्व रहता है। इस दिन किए गए कार्य से शनि दोष, पितृ दोष, अकाल मृत्यु और अल्पायु योग से मुक्ति मिल सकती है। इस दिन क्या करें और क्या नहीं यह जरूर जानना चाहिए।
 
ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें?
1. इस दिन बरगद, पीपल और शमी के वृक्ष की पूजा करना चाहिए।
2. इस दिन श्री विष्णु, यमदेव और शनि देव की पूजा करना चाहिए।
3. इस दिन पितृदोष निवारण के लिए तर्पण करना शुभ होता है।
4. इस दिन कुत्ते, कौवे, गाय, गरीब, दरिद्र, मजदूर, रोगी और दिव्यांग आदि को भोजन कराना चाहिए
5. इस दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
6. इस दिन यथाशक्ति दान-दक्षिणा देना चाहिए।
7. दिन दिन नीम, बहेड़ा, पीपल, आम, कैथ, आंवला, तुलसी आदि के वृक्ष को मंदिर में लगाना चाहिए।
8. इस दिन काले तिल, लोहे की वस्तु, तेल, काली उड़द, काला वस्त्र, जूते चप्पल, छाता, जामुन का फल और काले चने आदि दान करें। 
ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या नहीं करें?
1. इस दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन न करें और किसी भी प्रकार का नशा न करें।
2. इस दिन अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार का झगड़ा न करें। और जीवनभर साथ देने का संकल्प लें।
3. इस दिन भूलकर भी नीले, काले, कत्थई, जामुनी और सफेद रंग धारथ न करें। इसे अशुभ माना जाता है।
4. इस दिन भूलकर भी बाल न कटवाएं और न ही नाखून न काटें।
5. इस दिन यदि व्रत रख रहे हैं तो कथा जरूर सुनें। कथा के बीच से उठकर न जाएं।
6. इस दिन वट वृक्ष की परिक्रमा के दौरान अपना पैर दूसरों को न लगने दें। इससे पूजा खंडित हो सकती है।
7. इस दिन किसी को भी कोई अपशब्द न कहें।
8. इस दिन साफ स्वच्छ रहकर पवित्र बने रहें।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

31 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

31 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के बाद इस व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं 99 प्रतिशत

गोस्वामी तुलसीदास जयंती, जानें जीवन परिचय, पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रमुख रचनाएं

अगला लेख