Hanuman Chalisa

योगिनी एकादशी पर विष्णु जी को लगाएं ये भोग, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

WD Feature Desk
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (15:46 IST)
HIGHLIGHTS
 
योगिनी एकादशी 02 जुलाई को है।
श्रीहरि को समर्पित है एकादशी तिथि।
योगिनी एकादशी का भोग क्या हैं। 

Yogini Ekadashi 2024 : वर्ष 2024 में योगिनी एकादशी मंगलवार, 02 जुलाई यानि आज ही के दिन मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में योगिनी एकादशी व्रत सभी प्रकार के पापों का नाश कर मुक्ति तथा सभी तरह के कर्ज़ से छुटकारा दिलाने वाला माना गया है। इस एकादशी के प्रभाव से सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की यह एकादशी भगवान श्री विष्णु को समर्पित है। तथा इस दिन पूरे मन से व्रत रख विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात् कुछ खास चीजों के भोग लगाने से जीवन की समस्याओं का अंत होता हैं। अतः इस दिन भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग निम्न खास मंत्र से लगाना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं मंत्र और भोग के बारे में.... 
 
भोग मंत्र
 
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।
गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
 
अर्थात- हे भगवान, जो भी मेरे पास है। वो आपका ही सब कुछ दिया हुआ है और वो ही आपको ही समर्पित कर रहे हैं, कृपा करके मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।
 
योगिनी एकादशी के भोग : Yogini Ekadashi Ke Bhog
 
-  श्रीहरि विष्णु जी को पंचामृत प्रिय होने के कारण इसका भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी-नारायण प्रसन्न होते हैं तथा कर्ज़ चुकाने में मदद करते हैं।  
 
- केला भगवान विष्णु को प्रिय होने से इस दिन केले के वृक्ष का पूजन करें और उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं। 
 
- योगिनी एकादशी पर श्री विष्णु को खीर का भोग लगाने से अच्छा आरोग्य प्राप्त होता है।
 
- आज के दिन विष्णु जी को दूध, दही अर्पित करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त होते है।
 
- श्री विष्णु को मोतीचूर के लड्डू चढ़ाने से इस व्रत का पूरा फल मिलता है।
 
माना जाता हैं कि इन नैवेद्यों को श्रीहरि विष्णु जी को अर्पित करने से जीवन में कभी भी कर्ज बना नहीं रहता और घर में धन की कमी नहीं रहती है।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या रहेगा पारण का समय?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (8 अप्रैल, 2026)

08 April Birthday: आपको 8 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

South Direction Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा को इन 5 तरीकों से अशुभता से बचाएं

अक्षय तृतीया आने वाली है, अभी से कर लें ये 6 खास तैयारी

अगला लेख