होली ऐसा पर्व है जो पूरे भारत में लगभग एक स्वरूप में मनाया जाता है। हाँ, थोड़ा बहुत रूप और मनाने के रीति और रिवाजों में जरूर बदलाव हैं। आइए एक नजर डालते ह ै, होली के विभिन्न रूपों पर -
लट्ठमार होली
ND
होली की बात हो और ब्र ज का नाम ना आ ए, ऐसा तो हो ही नही सकता। होली शुरू होते ही सबसे पहले ब्रज रंगो ं में डूबता है। यहाँ भी सबसे ज्यादा मशहूर है बरसाना की लट्ठमार होली। बरसाना राधा का जन्मस्थान है। मथुरा (उत्तरप्रदेश) के पास बरसाना में होली कुछ दिनों पहले ही शुरू हो जाती है।
इस दिन लट्ठ महिलाओ ं के हाथ में रहता है और नन्दगाँव के पुरुषों (गोप) जो राधा के मन्दिर ‘लाडलीज ी’ प र झंडा फहराने की कोशिश करते हैं, उन्हें महिलाओं के लट्ठ से बचना होता है। कहते हैं इस दिन सभी महिलाओं मे ं राधा की आत्मा बसती है और पुरुष भी हँस-हँस कर लाठियाँ खाते हैं। आपसी वार्तालाप के लिए ‘होर ी’ गाई जाती ह ै, जो श्रीकृष्ण औ र राधा के बीच वार्तालाप पर आधारित होती है।
महिलाए ँ पुरुषों को लट्ठ मारती हैं, लेकिन गोपों को किसी भी तरह का प्रतिरो ध करने की इजाजत नहीं होती है। उन्हें सिर्फ गुलाल छिड़क कर इन महिलाओं को चकमा देना होत ा है। अगर वे पकड़े जाते हैं तो उनकी जमकर पिटाई होती है या महिलाओं के कपड़ े पहनाक र, श्रंगार इत्यादि करके उन्हें नचाया जाता है। माना जाता है कि पौराणिक काल मे ं श्रीकृष्ण को बरसाना की गोपियों ने नचाया था।
दो सप्ताह त क चलने वाली इस होली का माहौल बहुत मस्ती भरा होता है। एक बात और यहाँ पर जिस रंग-गुला ल का प्रयोग किया जाता है वो प्राकृतिक होता ह ै, जिससे माहौल बहुत ही सुगन्धित रहत ा है। अगले दिन यही प्रक्रिया दोहराई जाती ह ै, लेकिन इस बार नन्दगाँव मे ं, वहाँ क ी गोपिया ँ, बरसाना के गोपों की जमकर धुलाई करती है ।
हरियाणा की धुलेंडी --
ND
भारतीय संस्कृति में रिश्तों और प्रकृति के बीच सामंजस्य का अनोखा मिश्रण हरियाणा की होली में देखने को मिलता है। यहाँ होली धुलेंडी के रूप में मनाते हैं और सूखी होली - गुलाल और अबीर से खेलते हैं। भाभियों को इस दिन पूरी छूट रहती है कि वे अपने देवरों को साल भर सतान े का दण्ड दें।
भाभियाँ देवरों को तरह-तरह से सताती हैं और देवर बेचारे चुपचा प झेलते है ं, क्योंकि इस दिन तो भाभियों का दिन होता है। शाम को देवर अपनी प्यारी भाभ ी के लिए उपहार लाता है और भाभी उसे आशीर्वाद देती है। लेकिन उपहार और आशीर्वाद के बाद फिर शुरू हो जाता है देवर और भाभी के पवित्र रिश्ते की नोकझोंक और एक-दूसरे को सताए जाने का सिलसिला। इस दिन मटका फोड़ने का भी कार्यक्रम आयोजित होता है।
बंगाल का वसन्तोत्सव गुर ु रवीन्द्रनाथ टैगो र ने होली के ही दि न शान्ति निकेत न मे वसन्तोत्सव क ा आयोजन किया थ ा, तब से आज तक इसे यहाँ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
बंगाल में डोल पूर्णिमा बंगाल में होली डोल पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान रंगों के साथ पूरे बंगाल की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस दिन लोग बसंती रंग के कपड़े पहनते हैं और फूलों से श्रंगार करते हैं। सुबह से ही नृत्य और संगीत का कार्यक्रम चलता है। घरों में मीठे पकवान और बनते हैं। इस पर्व को डोल जात्रा के नाम से भी जाना।
इस मौके पर राधा-कृष्ण की प्रतिमा झूले में स्थापित की जाती है और महिलाएँ बारी-बारी से इसे झुलाती हैं। शेष महिलाएँ इसके चारों ओर नृत्य करती हैं। पूरे उत्सव के दौरान पुरुष महिलाओं पर रंग फेंकते रहते हैं और बदले में महिलाएँ भी उन्हें रंग-गुलाल लगाती हैं । महाराष्ट्र की रंग पंचमी और गोआ (कोंकण) का शिमग ो
महाराष्ट्र औ र कोंकण के लगभग सभी हिस्सों में इस त्योहार को रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जात ा है। मछुआरों की बस्ती में इस त्योहार का मतलब नाच-गाना और मस्ती होता है। यह मौसम शादी तय करने के लिए ठीक माना जाता है क्योंकि सारे मछुआरे इस त्योहार पर एक-दूसरे के घरों को मिलने जाते हैं और काफी समय मस्ती में बीतता है।
ND
महाराष्ट्र में पूरनपोली नाम का मीठा स्वादिष्ट पकवान बनाया जाता है, वहीं गोआ में इस मौके पर मांसाहार और मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। महाराष्ट्र में इस मौके पर जगह-जगह पर दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। दही-हांडी की टोलियों के लिए पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इस दौरान हांडी फोड़ने वालों पर महिलाएँ अपने घरों की छत से रंग फेंकती हैं ।
पंजाब का होला मोहल्ला पंजाब में भी इस त्योहार की बहुत धूम रहती है। सिखों के पवित् र धर्मस्थान आनन्दपुर साहिब में होली के अगले दिन से लगने वाले मेले क ो होला मोहल्ल ा कहते है। सिखों के लिए यह धर्म-स्थान बहुत ह ी महत्वपूर्ण है। कहते हैं गुरु गोबिन्द सिंह (सिखों के दसवें गुरु) ने स्वयं इस मेल े की शुरुआत की थी। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में सिख शौर्यता के हथियारों क ा प्रदर्शन किया जाता है और वीरता के करतब दिखाए जाते हैं। इस दिन यहाँ पर आनन्दपुर साहिब की सजाव ट की जाती है और विशाल लंगर का आयोजन किया जाता है ।
तमिलनाडु की कामन पोडिगई तमिलनाडु में होली का दिन कामदे व को समर्पित होता है। इसके पीछे भी एक किंवदन्ती है। प्राचीनकाल मे देवी सती (भगवा न शंकर की पत्नी) की मृत्यु के बाद शिव काफी व्यथित ह ो गए थे। इसके साथ ह ी वे ध्यान में चले गए। उधर पर्वत सम्राट की पुत्री भी शंकर भगवान स े विवाह करने के लिए तपस्या कर रही थी। देवताओं ने भगवान शंकर की निद्रा को तोड़ने क े लिए कामदेव का सहारा लिया। कामदेव ने अपने कामबाण से शंकर पर वार किया ।
भगवान न े गुस्से में अपनी तपस्या को बीच में छोड़कर कामदेव को देखा। शंकर भगवान को बहुत गुस्स ा आया कि कामदेव ने उनकी तपस्या में विघ्न डाला है, इसलिए उन्होंने अपने तीसरे नेत्र स े कामदेव को भस्म कर दिया। अब कामदेव का तीर तो अपना काम कर ही चुका थ ा, सो पार्वत ी को शंकर भगवान पति के रूप में प्राप्त हुए ।
उधर कामदेव की पत्नी रति ने विलाप किय ा और शंकर भगवान से कामदेव को जीवित करने की गुहार की। ईश्वर प्रसन्न हुए और उन्होंन े कामदेव को पुनर्जीवित कर दिया। यह दिन होली का दिन होता है। आज भी रति के विलाप क ो लोक संगीत के रूप में गाया जाता है और चंदन की लकड़ी को अग्निदान किया जाता है ताक ि कामदेव को भस्म होने में पीड़ा ना हो। साथ ही बाद में कामदेव के जीवित होने की खुशी मे ं रंगों का त्योहार मनाया जाता है ।
बिहार की फागु पूर्णिमा फागु मतलब लाल रंग और पूर्णिमा यानी पूरा चाँद। बिहार में इसे फगुवा नाम से भी जानते हैं। बिहार और इससे लगे उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में इसे हिंदी नववर्ष के उत्सव के रूप में मनाते हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। होली का त्योहार तीन दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन रात में होलिका दहन होता है, जिसे यहाँ संवत्सर दहन के नाम से भी जाना जाता है और लोग इस आग के चारों ओर घूमकर नृत्य करते हैं।
अगले दिन इससे निकले राख से होली खेली जाती है, जो धुलेठी कहलाती है और तीसरा दिन रंगों का होता है। स्त्री और पुरुषों की टोलियाँ घर-घर जाकर डोल की थाप पर नृत्य करते हैं, एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और पकवान खाते हैं ।
भीलों की होली राजस्थान और मध्यप्रदेश में रहने वाले भील आदिवासियों के लिए होली विशेष होती है। वयस्क होते लड़कों को इस दिन अपना मनपसंद जीवनसाथी चुनने की छूट होती है। भीलों का होली मनाने का तरीका विशिष्ट है। इस दिन वो आम की मंजरियों, टेसू के फूल और गेहूँ की बालियों की पूजा करते हैं और नए जीवन की शुरुआत के लिए प्रार्थना करते हैं ।
गुजरात के होली राजा होली के मौके पर गुजरात में मस्त युवकों की टोलियाँ सड़कों पर नाचते-गाते चलती हैं। गलियों में ऊँचाई पर दही की मटकियाँ लगाई जाती हैं और युवकों को यहाँ तक पहुँचने के लिए प्रेरित किया जाता है। इन मटकियों में दही के साथ ही पुरस्कार भी लटकते हैं। यह भगवान कृष्ण के गोपियों की मटकी फोड़ने से प्रेरित है। ऐसे में कौन युवक कन्हैया नहीं बनना चाहेगा और कौन होगी जो राधा नहीं बनना चाहेगी।
सो, राधारानी मटकी नहीं फूटे इसलिए इन टोलियों पर रंगों की बौझार करती रहती हैं। जो कोई इस मटकी को फोड़ देता है, वह होली राजा बन जाता है। होली के पहले दिन जलने वाली होलिका की राख गौरी देवी को समर्पित करते हैं।
मणिपु र मे ं योसां ग होली मणिपु र मे ं होल ी पूर े 6 दिनो ं त क चलत ी है, जिस े योसां ग कहत े हैं । यहा ँ होल ी क ी शुरुआ त मे ं होलिक ा न बनाक र ए क घासफू स क ी ए क झोपड़ ी बना ई जात ी ह ै औ र इसमे ं आ ग लगात े हैं । अगल े दि न लड़को ं क ी टोलिया ँ लड़कियो ं क े सा थ होल ी खेलत ी ह ै, इसक े बदल े मे ं उन ् हे ं लड़क ी क ो उपहा र देन ा होत ा है ।
होल ी क े दौरा न लो ग कृष ्ण मंदि र मे ं पील े औ र सफे द रं ग क े पारंपरि क परिधा न पहनक र जात े है ं औ र संगी त औ र नृत ्य करत े हैं । इ स दौरा न थाब ल चोंग ा वाद् य बजाय ा जात ा ह ै औ र लड़क े- लड़किया ँ नाचत े हैं । व े ए क- दूसर े क ो गुला ल लगात े हैं । इ स त ् योहा र क ा उद्देश ्य लड़क े- लड़कियो ं क ो ए क- दूसर े स े मिलन े क े लि ए मौक ा देन ा भ ी होत ा है ।