Hanuman Chalisa

होली पर करें मन को पवित्र

Webdunia
होली का पर्व तो कई वर्षों से मनाया जा रहा है, लेकिन होली क्यों और कैसे मनाते है यह जानने के लिए आज भी लोग उत्सुक रहते हैं। होली अपने आप को पवित्र करने का पर्व है। इसलिए लोगों को इस पर्व पर सबसे पहले स्वयं को पवित्र करना चाहिए।
 
यूँ तो होली के पीछे हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की कहानी प्रचलित है। भक्त प्रहलाद को मारने के लिए उसे गोद में लेकर वह अग्नि में बैठ गई थीं, जिसमें अधर्म की होली तो जल गई, लेकिन धर्मपरायण प्रहलाद सुरक्षित बच गए। इस पर्व पर मुख्य रूप से होली जलाना, रंग डालना, मिलना और गीत गाना ये चार बातें मुख्य हैं। कई सभ्य व शिक्षित लोग इसे हुड़दंग कहकर इसकी अवहेलना करते हैं, क्योंकि रंग डालते समय कई लोग एक-दूसरे पर कीचड़ भी डाल देते हैं।
 
पवित्रता का संकल्प लें : होली का अर्थ है पवित्र बनना। पवित्रता सुख शांति की जननी है, जहाँ पवित्रता की शक्ति है, वहाँ दुख, अशांति, तनाव, क्रोध और अहंकार ठहर नहीं सकता। लिहाजा हम स्वयं को पवित्र बनाने का संकल्प लें। यदि समाज के दस फीसदी लोग भी एक वर्ष के लिए होली के दिन पवित्रता का संकल्प लें तो भारत स्वर्ग बन जाएगा।
 
जलाएँ बुरे विचारों की होली : लोगों को अपने अंदर छुपे बुरे विचारों की होली को जलाना चाहिए। मन के भीतर छुपे ऐसे विचार जो आपको हमेशा परेशान और निराश करते हैं, ऐसे विचारों की होली जलाएँ, ताकि, आपका मन पावन, शांत, प्रसन्न और उत्साह से भर जाए।
 
अपने व्यक्तित्व का रंग दूसरों पर डालें: पानी में घुले रंग व गुलाल तो जनम-जनम तक एक-दूसरे पर डालकर कपड़े रंगते रहेंगे। अब जरूरत है मन को रंगने की। अपने व्यक्तित्व से दूसरों को ऐसे प्रभावित कीजिए की वह हमेशा आप को याद रखे।
 
कटुता भूलकर प्रेम बढ़ाएँ : साल का हर दिन एक पर्व की तरह ही होता है। अत: इस होली पर सभी को प्रेमभाव बढ़ाकर कटुता मिटाना चाहिए। अतीत को भूलकर अब सब मिल जाएँ। हम सब एक ही परमात्मा की संतान हैं। तो आइए होली के इस पावन पर्व पर अपने पवित्र मन से होली का रंगबिरंगी त्योहार मनाएँ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 अक्टूबर, 2025)

19 October Birthday: आपको 19 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्टूबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Kali chaudas: नरक चतुर्दशी की रात काली चौदस पर होता है त्रिशक्ति तंत्र, धन का मिलता है आशीर्वाद

Diwali 2025: जानिए सुहाग पड़वा का क्यों है इतना महत्व, उत्सव के इस अवसर पर भेजिए ये सुंदर शुभकामनाएं

अगला लेख