होली : रंगबिरंगे पकवानों का पर्व

होली पर गहनों से होता है मुंह मीठा

Webdunia
होली के त्योहार हो तो रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी अलग मजा रहता है। त्योहारों के समय बनने वाले लज्जतदार व्यंजनों की खुशबू अपने आप ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है।
 
होली में बहुत-सी वैरायटी के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें श्रीखंड, आम या अंगूरी का श्रीखंड, मालपुआ, गुझिया, खीर, कांजी बड़ा, पूरन पोली, कचौरी, पपड़ी, मूंग हलवा आदि व्यंजन घरों में मुख्य रूप से तैयार किए जाते हैं जिसकी तैयारी गृहणियां हफ्ते भर पहले से शुरू कर देती हैं।

त्योहारों के करीब आते ही, मिलावटी वस्तुओं का बाजार भी गर्म हो जाता है, जिसके चलते कभी मावे में मिलावट, तो कभी घी-तेल में मिलावट की खबर सुनने को मिल जाती है लेकिन घर पर बने हुए पकवानों में मिलावट होने का सवाल ही नहीं उठता। ऐसे में घर पर व्यंजन बनाना ही स्वास्थ्य के हिसाब से ज्यादा लाभदायी होते है।

होली के दिन ठंडाई पीने और पिलाने का अपना एक विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि यह भगवान शिव का प्रसाद है। इसलिए होली के दिन लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं। होली के दिन अधिकांश घरों में ठंडाई बनाई जाती है। कई घरों में भांग के लड्डू, भांग के मालपुए और पकौड़े भी बनाए जाते हैं। ऐसे पकवान होली मस्ती का आनंद दोगुना कर देते हैं।

एक और परंपरा है... होली पर गहनों से मुंह मीठा कराने की। पढ़ने-सुनने में भले ही यह बात अजीब लगे, लेकिन है बिल्कुल सही। मालवा की लोक परंपरा में जिन घरों में गमी हो जाती है, उन घरों में नाते-रिश्तेदार होली पर रंग डालने जाते हैं। साथ ही ले जाते हैं शक्कर से बने हार, कंगन व खिलौने। इनके द्वारा गमी वाले घर में मुंह मीठा करवा कर शुभ कार्यों का आरंभ करवाया जाता है।

दिनोंदिन बढ़ती मधुमेह की बीमारी के मद्देनजर शुगर फ्री पकवानों का चलन काफी बढ़ गया है। जिसके चलते पकवानों की मिठास में कमी आई है, तो वहीं गुझिया, रसगुल्ला आदि मीठे व्यंजनों में शुगर फ्री का उपयोग किया जा रहा है।
 
- राजश्री

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

4 भयंकर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा इस साल संभलकर

बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का तांडव, क्या सच होने वाली है विष्णु पुराण की भविष्यवाणी

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से निकलकर कहां तक जाती है?

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

सभी देखें

धर्म संसार

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

वर्ष का सबसे लंबा दिन 21 जून को, जानें कारण और महत्व

भविष्यवाणी: 5 भविष्यवाणियां सच होकर ही रहेगी, कोई टाल नहीं सकता

क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी जुड़ी है जगन्नाथ मंदिर के 10 संकेतों से?