होली के रंग से भारत के पथ भर दो

- राकेश खरे 'राकेश'

Webdunia

मैंने एक मित्र से कहा,

मित्र चलो होली खेलें,

यह सुन वह घबरा गया

बोला, कौन सी होली?

कैसी होली?

राम के नाम पर अयोध्या ले जाने वाली?

या यात्रा करते लोगों को,

रोटी सा भून देने वाली?

वोट बैंक की आड़ में,

लोग राजनेता बन रहे हैं।

नाम राम का हो,

या रहीम का,

चलता हुआ भारत का पथ,

लोगों को डरा रहा है।

आम आदमी होली खेलने से घबरा रहा है।

मैंने कहा मित्र,

धर्म के नाम पर,

जनता को भड़काना,

ऊंगली के इशारे पर देश को नचाना,

हमारा काम नहीं है।

होली के रंग में, इनका स्थान नहीं है।

स्नेह के रंग में महकना,

गुलाब सा मुस्कुराना,

चमन को सजाना संवारना,

होली के प्रतीक हैं।

भेद-भाव की तामसिक निशा हटाओ

हाथ में गुलाल लो

मेरे तन पे मल दो।

मुस्कुराए जगत,

उसे रंग में भर दो।

होली के रंग से भारत के पथ भर दो।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

06 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

06 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

झूठ निकली 5 जुलाई को जापान में तबाही वाली मॉडर्न बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए क्या सच आया सामने

शनि की मीन राशि में वक्री चाल, 12 राशियों का राशिफल

सुख और समृद्धि के लिए देवशयनी एकादशी के 5 प्रभावी उपाय