बृज में कब से होगी फाग उत्सव की शुरुआत, अगर जाना चाहते हैं तो नोट करें मुख्य उत्सवों की डेट

WD Feature Desk
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025 (17:06 IST)
Braj Holi festival schedule: ब्रज की होली दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां होली का त्योहार 40 दिनों तक चलता है। इस दौरान यहां रंगों के साथ-साथ लठमार होली और फूलों की होली भी खेली जाती है। अगर आप भी इस साल ब्रज की होली का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत काम का है। आइए जानते हैं कि ब्रज में होली कब और कैसे मनाई जाएगी।

ब्रज में होली का इतिहास
ब्रज में होली का त्योहार राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि राधा और कृष्ण होली के त्योहार पर रंग खेलते थे। यही कारण है कि ब्रज में होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बृज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। बृज में बसंत पंचमी पर होली का डंडा गड़ने के बाद से उत्सव शुरू हो जाता है। बृज की होली मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव जैसे स्थानों पर धूमधाम से मनाई जाती है। यहां की होली देश की सबसे प्रसिद्ध और रंगीन होली में से एक है, जिसमें हिस्सा लेने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

बृज की होली में पारंपरिक गीतों के साथ कृष्ण की लीलाओं का आयोजन होता है। रंग और गुलाल से सजी होली में गीत-संगीत का विशेष महत्व होता है। यहां की लट्ठमार विश्व भर में अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें महिलाएं पुरुषों को डंडी से मारती हैं। इस दौरान श्री कृष्ण और राधा की पूजा होती है। ALSO READ: रंग गुलाल और लट्ठमार, बृज में पूरे 40 दिन चलता है फाग का उत्सव, जानिए बृज की होली का इतिहास

कैसा होगा ब्रज में साल 2025 में होली का शेड्यूल 
ब्रज की होली की खासियत
ब्रज की होली अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जानी जाती है। यहां होली को 40 दिनों तक मनाया जाता है। यहां लठमार होली, फूलों की होली, छड़ीमार होली जैसी कई तरह की होली खेली जाती है। बृज की होली, यानी रंगों, फूलों, गीतों और उल्लास का वो संगम जो बृज की रज की सुगंध है। बृज की होली केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुष्ठान है जो राधा और कृष्ण के प्रेम से पगा है। ये उत्सव दिव्य है। हर साल बृज की इस पावन भूमि पर लाखों की संख्या में रसिक जन दूर-दूर से इस महोत्सव के साक्षी होने आते हैं और प्रीत के इस पर्व में शामिल होकर खुद को धन्य मानते हैं। ब्रज की होली एक अद्वितीय अनुभव है। अगर आप भी इस त्योहार का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको ब्रज जरूर आना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Nirjala Ekadashi 2025 : निर्जला एकादशी पर बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग, इस नियम का करें पालन

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

Ganga dussehra 2025: गंगा दशहरा पर जानिए गंगा नदी के 10 रोचक तथ्‍य

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

अगला लेख