Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

होली पर 8 दीपक जलाकर जीवन को महका और चमका देंगे, धन की समस्या होगी समाप्त

होली पर दीपक जलाने से जुड़े कुछ उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Some remedies related to lighting lamps on Holi

WD Feature Desk

, रविवार, 9 मार्च 2025 (18:36 IST)
Holi remedies 2025: होलिका दहन का दिन कई तरह के उपायों के करने का दिन भी होता है जो हमारे जीवन को सुखमय बना देता है। 13 मार्च 2025 होलिका दहन होगा और अगले दिन 14 मार्च को धुलेंडी यानी रंगवाली होली खेली जाएगी। होली के पहले होलिका दहन के दिन यदि आप 8 दीपक जलाकर यह कार्य करेंगे तो जीवन में धन-धान्य का वरदान मिलेगा।
 
होली के 8 दीपक जलाएं:-
  1. जहां होलिका दहन होना है वहां छोटी या बड़ी रंगोली बनाएं।
  2. प्रयास करें कि प्रमुख चार रंग लाल, हरा, नीला और पीला उसमें शामिल हो।
  3. 4 तेल के और 4 घी के दीपक होलिका के सामने जलाएं। 
  4. इनमें लौंग का जोड़ा यानी दो पूरी लौंग डालें।
  5. इसके बाद ॐ होलिकायै नम: का जाप करते हुए होलिका दहन से पहले पूजा के साथ रखें
  6. इस उपाय से धन-धान्य का वरदान मिलेगा। इस उपाय से समृद्धि का आशीष मिलता है। 
webdunia
होली पर आटे के 5 दीपक:
  • जीवन की हर बाधा दूर करने के लिए होली का यह उपाय परंपरागत रूप से गांवों में खूब आजमाया जाता है।
  • आप भी इसे कर सकते हैं अगर जीवन में किसी शुभ कार्य में बहुत बड़ी बाधा आ रही हो। घोर धन संकट का सामना कर रहे हों तो भी इसे होली की रात आजमाया जा सकता है।
  • आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें।
  • होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें।
  • अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है, तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।
webdunia

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन