When is Holi 2025: 7 मार्च 2025 से होलाष्टक प्रारंभ हो गए हैं। 13 मार्च को रात्रि 10 बजकर 44 मिन के बाद होलिका दहन होगा। मान्यता के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन होली का त्योहार मनाया जाता है जिसे धुलेंडी भी कहते हैं। यानी 14 मार्च को होली खेली जाना चाहिए परंतु कुछ ज्योतिष बता रहे हैं कि 14 नहीं 15 मार्च को होली का त्योहार मनाना चाहिए। ऐसा क्यों? आओ जानते हैं कि होल की सही डेट क्या है।
ALSO READ: होलिका दहन और धुलेंडी के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?
फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि:-
- होलिका दहन पूर्णिमा की रात को होता है। दिल्ली समय के अनुसार 13 मार्च को सुबह 10:35 पर पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12:23 पर यह तिथि समाप्त होगी। पंचांग भेद और स्थानीय समय के अनुसार तिथि में 1 से 5 मिनट तक की घटबढ़ रहती है।
- उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और होली फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा में मनाने का रिवाज है। इसी मान से मिथिला क्षेत्र में होली 15 मार्च को मनाई जाएगी परंतु बाकी के क्षेत्र में 14 मार्च को ही होली का त्योहार रहेगा।