मैं फागुनिया रंग में रंग गई!

Webdunia
निशा माथुर 
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
सैंया जी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
मैं फागुनिया रंग में रंग गई,
शरमाऊं घूंघट से...
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के
 

होलीया में उड़े गुलाल अबीरा
टिमकी ढोलक, झांझ मजीरा
चंग की थाप जियरा धड़के!
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
आंगन चहकी सोन चिरैया
मैं राधा बन हुई बावरि‍या
नैनन प्रीत तोरी छलके
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
ज्यूं डाली बोले कोयलिया
गुनगुन करता भंवरा छलिया
बहियां पकड़ करे जोरे
पियाजी मोरे फाग, खेलत छुप-छुप के,
 
जा देखे तोरे रंग कन्हैया
रंग दी नी मोरी धानी चुनरि‍या
सूरत अबीरीया मलके
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
मैं फागुनिया रंग में रंग गई,
शरमाऊं घूंघट से
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य कर्क संक्रांति कब रहेगी, क्या है इसका महत्व?

क्या 12 ही महीने बर्फ से ढका रहता है बाबा अमरनाथ का शिवलिंग? जानिए हिम शिवलिंग के रहस्य

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सावन मास में शिवजी की पूजा से पहले सुधारें अपने घर का वास्तु, जानें 5 उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

सावन में महाकाल के दर्शन करने से पहले 7 बातें जान लेना है बहुत जरूरी, वर्ना दर्शन का नहीं मिलेगा लाभ

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, पढ़ें 07 जुलाई का भविष्यफल

अगला लेख