होलिका दहन की रात को करें ये 5 अचूक उपाय, पूरा वर्ष रहेगा सुखमय

WD Feature Desk
शनिवार, 1 मार्च 2025 (12:31 IST)
Holika dahan Upay  2025 : फल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार 13 मार्च 2025 गुरुवार की रात को होलिका दहन होगा। इस बार होलिका दहन पर भद्राकाल का साया भी है और अगले दिन धुलैंडी पर चंद्र ग्रहण रहेगा। होलिका दहन वाले दिन कई तरह के ज्योतिष उपाय किए जाते हैं, लेकिन यहां जानिए 5 सरल और अचूक उपाय।ALSO READ: Holi 2025: होली का डांडा गाड़ने, सजाने और जलाने की सही विधि जानिए
 
1. भरभोलिए का उपाय: छोटे कंडे यानी उपले की माला को भरभोलिए कहते हैं। एक माला में 7 भरभोलिए होते हैं। होली में आग लगाने से पहले भरभोलिए की माला को भाइयों के सिर के ऊपर से 7 बार घूमा कर होली की आग में फेंक दिया जाता है। इसका यह आशय है कि होली के साथ भाइयों पर लगी बुरी नज़र भी जल जाए।
 
2. फिटकरी का उपाय: होली के दिन थोड़ी-सी फिटकरी ले लें। घर के हर व्यक्ति पर से 21 बार उतारकर फिटकरी को चौराहे पर ले जाकर दक्षिण दिशा की ओर फेंक दें। यह हर तरह की बाधा से बचाने वाला और नजर उतारने का सरलतम तरीका है।ALSO READ: Holika Dahan 2025: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, जानिए कब होगा होलिका दहन 2025 में?
 
3. अटके कार्य होंगे पूर्ण: कई बार आपको समझ नहीं आता कि आप क्यों बीमार हो रहे हैं, क्यों अचानक से सफलता मिलते-मिलते रह जाती है, सर्वगुण संपन्न होने के बावजूद विवाह नहीं हो रहा है या आपको लगता है जैसे आपके धन को कोई टोक लग गई है तो इस उपाय को होली के दिन अवश्य आजमाएं। काले कपड़े में काली हल्दी को बांधकर 7 बार ऊपर से उतार कर होली की अग्नि में भस्म कर दें। 
 
4. धन की बचत के लिए करें ये उपाय: यदि आपके पास धन तो बहुत आता है लेकिन रूकता नहीं है, तो आपको यह उपाय अवश्य करना चाहिए। होलिका दहन के दिन चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिन्दूर को साथ में रखकर सजी हुई होली की पूजन कर डिब्बी के साथ 7 प्रदक्षिणा करें फिर स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें। धन आपके पास रूकने लगेगा।
 
5. हनुमानजी की पूजा: इस दिन हनुमानजी की विधिवत पूजा करने से सभी तरह की अलाबला और संकट दूर हो जाते हैं। इसके लिए उनके मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। उन्हें उनकी पसंद का भोग लगाएं और पान का बिड़ा अर्पित करें। कम से कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।ALSO READ: भारत में इन शहरों की होली देखने विश्व भर से आते हैं बड़ी संख्या में पर्यटक, जानिए क्या हैं परम्पराएं
 
नोट : उपरोक्त कार्य कर रहे हैं तो किसी भी प्रकार का नशा न करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer): चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

shradh paksh 2025: गयाजी के आलावा इन जगहों पर भी होता है पिंडदान, जानिए कौन से हैं ये स्थान जहां होता है तर्पण

पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पण का महापर्व श्राद्ध पक्ष

September 2025 Weekly Horoscope: इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

Chandra Grahan 2025: पितृपक्ष में पूर्णिमा के श्राद्ध पर चंद्र ग्रहण का साया, श्राद्ध कर्म करें या नहीं, करें तो कब करें?

Shradh paksh 2025: श्राद्ध के 15 दिनों में करें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

सभी देखें

धर्म संसार

Sanja festival 2025: संजा लोकपर्व क्या है, जानिए पौराणिक महत्व और खासियत

Shradh Paksha 2025: श्राद्ध कर्म नहीं करने पर क्या होता है?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (11 सितंबर, 2025)

11 September Birthday: आपको 11 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 सितंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख