होली के रंगों से एलर्जी हो जाए, तो जरूर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Webdunia
क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें होली खेलना तो पसंद है लेकिन रंगों से होने वाली एलर्जी से डर लगता है। घबराएं नहीं, इस बार जमकर होली खेलें, क्यों यह 5 उपाय त्वचा की एलर्जी के लिए बेहद कारगर हैं - 
 
1 एलर्जी से बचने का सबसे अच्छा तरीका तो यह है कि होली खेलने से पहले तेल या घी से त्वचा की अच्छी तरह से मसाज करें, ताकि रंगों का दुष्प्रभाव त्वचा पर न पड़े।
 
2 होली खेलने के बाद त्वचा का रंग छुड़ाने के लिए बेसन और दही का प्रयोग करें या फिर बेसन में तेल मिलाकर इसे त्वचा पर रगड़ें। इससे काफी हद तक रंग कम होगा और रंग का दुष्प्रभाव भी। 
 
3 ऐलोवेरा आपको त्वचा की एलर्जी से बचाने में बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए एलोवेरा जैल निकालकर इसे फेसपैक के रूप में चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
 
4 नीम फेसपैक भी त्वचा की एलर्जी से बचने के लिए एक कारगर उपाय है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
 
5 कच्चे दूध में गुलाबजल, चंदन पाउडर, थोड़ा सा बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि का क्या है महत्व?

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

29 मार्च को शनि और राहु की युति से बन रहा है पिशाच योग, बचने के 10 उपाय

सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में प्रवेश का दुर्लभ संयोग, क्या होगा देश दुनिया का हाल? कौनसी 6 राशियां रहेंगी बेहाल?

सभी देखें

धर्म संसार

26 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

26 मार्च 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ, भूलकर भी न करें ये काम वर्ना...

गणगौर का त्योहार आया, सुहागनों का मन हर्षाया...जानिए गणगौर पूजा में क्यों गाए जाते हैं दोहे? पढ़ें ये 20 सुंदर दोहे

हिन्दू नववर्ष को किस राज्य में क्या कहते हैं, जानिए इसे मनाने के भिन्न भिन्न तरीके

अगला लेख