rashifal-2026

रंगों से सरोबार करती रंगपंचमी

Webdunia
ND


फागुन महीना मस्ती का होता है। इस महीने में ही रंगों का सबसे प्यारा-सा त्योहार होली आता है। होली के साथ ही उन सभी रचनाओं की भी बरबस याद आ जाती है जो हमारे चेहरे पर मुस्कान लाती है। रंगों का यह त्योहार ऐसी रचनाओं के लिए ही जाना जाता ह ै, जिनसे दूसरों को प्रसन्नता और उल्लास मिले ।

होली-रंगपंचमी के विविध रंग और प्रकृति का साथ भी जीवन में उमंगों का संचार करता है। इस त्योहार के समय प्रकृति अपने साथ मस्ती लाती है और यह मस्ती ही होली के रंगों के माध्यम से व्यंग्य और हास्यप्रधान रचनाओं का साथ पाकर जीवन में सरसता पैदा करती है। कुछ साहित्यकारों ने बताया कि वे हँसी और खुशी तथा इस महीने में क्या-क्या समानता महसूस करते हैं ।

इस बारे में एक साहित्यकार का कहना था कि होली और रंगपंचमी हँसी और खुशी का ही त्योहार है। इस दिन दिल के सारे गिले-शिकवे दूर होते हैं और प्रकृति भी उल्लास व्यक्त करती है। फागुन तो महीना ही हँसने और हँसाने का है और इसीलिए इस समय हास्य और व्यंग्यप्रधान रचना हर किसी की जुबाँ पर रहती है।

संबंधों की स्लेट पर प्रेम की नई इबारत लिखने का त्योहार है होली और ऐसे में तो हर रचना प्रसन्नतापूर्ण जान पड़ती है। रंगों का यह त्योहार हमें उल्लास के वातावरण में ले जाता है और हमारे मन की खिन्नता को मिटाता है। इस दिन हम रूठों को मना लेते हैं और कुछ ऐसा भी रच सकते हैं जो दूसरों को हँसा सके।

इसकी प्रेरणा फागुन से ही मिलती है। इस समय मन के बौराने की बात भी कही जाती ह ै, जो आनंद की चरम अवस्था है और ऐसे में रचना का हास्यप्रधान होना बहुत स्वाभाविक है। कवि सम्मेलन और हास्य क्लब के आयोजन रंगों के इस दिवस 'रंगपंचम ी' को मजेदार बना देते हैं।


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mangal gochar: मंगल का धनु में गोचर, 5 राशियों के लिए शुरू होगा शानदार समय

Dhanu sankranti 2025: धनु संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व, पूजा विधि और कथा?

Guru gochar 2025: बृस्पपति का मिथुन में प्रवेश, 12 राशियों का दो लाइन में भविष्यफल

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025 तक, क्या कहते हैं आपके मूलांक के सितारे?

2026 Horoscope: 100 साल बाद मकर राशि में महासंयोग: 2026 में 5 राशियां होंगी मालामाल

सभी देखें

धर्म संसार

10 December Birthday: आपको 10 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 दिसंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Mmithun Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 3 राशियों रहना होगा संभलकर

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा मध्यप्रदेश में: भक्ति, धरोहर और इतिहास का संगम