होली के रंग और उबटन

Webdunia
- भारती राज ा
ND

साल भर के इंतजार के बाद रंग-बिरंगा होली खेलने का त्योहार आता है। लेकिन कई लोग त्वचा व सौंदर्य खराब हो जाने के डर से होली खेलने से कतराते हैं कि कहीं रंग नुकसान कर त्वचा को खराब न कर दे।

घबराइए नहीं, उन रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान से उपाय हैं, जो आपके घर में ही उपलब्ध हैं। उन्हें इस्तेमाल कर आप होली के रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं। अब आप बेहिचक होली का आनंद लें व होली खेलने के बाद इन घरेलू उबटन से अपने चेहरे को फिर से निखारें-

बेसन, नींबू व दूध का पेस्ट बनाकर पहले रंगों से भरी त्वचा को साफ कर फिर लगाएँ। पंद्रह बीस मिनट तक यह पेस्ट लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

जौ का आटा व बादाम का तेल मिलाकर त्वचा को साफ करें।

थोड़े से कच्चे पपीते को दूध में पीसकर थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाकर चेहरे और हाथों पर लगाएँ। करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।
  साल भर के इंतजार के बाद रंग-बिरंगा होली खेलने का त्योहार आता है। लेकिन कई लोग त्वचा व सौंदर्य खराब हो जाने के डर से होली खेलने से कतराते हैं कि कहीं रंग नुकसान कर त्वचा को खराब न कर दे। घबराइए नहीं, उन रंगों को छुड़ाने के कुछ आसान से उपाय हैं।      


संतरे का छिलका, मसूर की दाल व बादाम दूध में पीसकर पेस्ट बनाएँ और उबटन जैसे मल-मलकर धो दें। रंग साफ होकर निखर उठेगा।

खीरे का रस थोड़ा सा गुलाबजल और एक चम्मच विनिगर (सिरका) मिलाकर मुँह धोने से भी रंग निकल जाता है।

मूली को कद्दूकस करके उसका रस दूध में मिलाकर बेसन या मैदा डालकर पेस्ट बना लें। इसे लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है।

अगर रंग ज्यादा गहरा हो और न उतर रहा हो तो दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑइल मिलाकर लेप बनाएँ व इसे चेहरे पर लगाएँ। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन व स्पंज से चेहरा रगड़कर धो डालें।

दो बड़े चम्मच मिल्क पावडर और थोड़ा सा हाइड्रोजन पैराक्साइड पेस्ट बनाकर कुछ बूँदें ग्लीसरीन की डालें। पंद्रह-बीस मिनट लगाकर रखें, फिर अच्छी तरह धो डालें।

इन सबके साथ इस बात का ख्याल जरूर रखें कि चाहें रंग साबुन से निकालें या ऊपर दिए गए उपायों से, नहाने के बाद चेहरे पर माइश्चराइजर अच्छे से जरूर लगाएँ। अगर वह उपलब्ध न हो तो कैस्टर ऑइल या ग्लीसरीन की कुछ बूँदें ले लें और विटामिन इ के दो कैप्सूल इसमें तोड़कर मिलाएँ व इसे चेहरे पर लगाएँ। इससे त्वचा रूखेपन से बच जाएगी।

अगर त्वचा पहले ही शुष्कता लिए हो तो होली खेलने से पहले चेहरे पर कोई भी बढ़िया सा तेल या माइश्चराइजर लगाकर रंग खेलने से रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुँचाते।
Show comments

Astrological predictions 2025: इन ग्रहों और ग्रहण के संयोग से देश और दुनिया में हो रहा है उत्पात, आने वाले समय में होगा महायुद्ध

Sanja festival 2025: संजा लोकपर्व क्या है, जानिए पौराणिक महत्व और खासियत

Sarvapitri amavasya 2025: वर्ष 2025 में श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या कब है?

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Mangal Gochar 2025 : मंगल का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2025)

Mangal Gochar 2025: तुला राशि में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन पहनें अलग रंग, मिलेगा मां दुर्गा के 9 रूपों का आशीर्वाद