rashifal-2026

होली खेलने से पहले बरतें सावधानियाँ

Webdunia
ND
होली त्योहार है मौजमस्ती का, रंगों से सराबोर होने का। इसकी मस्ती बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही ढंग से खेला जाए। होली खेलने से पहले ही कुछ एहतियात बरतें, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान न पहुँचे।

पहले जमाने में लोग टेसू और प्राकृतिक रंगों से होली खेलते थे। अब रासायनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाने लगा है, जो कि त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऊपर से इसमें सफेदा, वार्निश, पिसा काँंच, पेंट, ग्रीस, तारकोल आदि मिला देने से खुजली और एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए होली खेलने से पहले निम्न सावधानियाँ बरतें-

होली खेलने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर वैसलीन, तेल या कोल्ड क्रीम लगाएँ। सरसों का तेल, ऑलिव ऑइल या नारियल का तेल लगाने से त्वचा पर रंगों की पकड़ हल्की रहती है।
  होली त्योहार है मौजमस्ती का, रंगों से सराबोर होने का। इसकी मस्ती बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि इसे सही ढंग से खेला जाए। होली खेलने से पहले ही कुछ एहतियात बरतें, जिससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान न पहुँचे।      


नाखूनों को होली के रंगों से बचाने के लिए उन पर नेलपॉलिश लगा लें। हो सके तो रंग खेलने से पहले नाखून काट लें।

बहुधा होली के दिन लोग पुराने कपड़े पहनते हैं, पर कपड़े इतने पुराने भी न हों कि खींचतानी में उनकी सिलाई उधड़ जाए या फट जाए। सलवार-कमीज, जींस-पैंट जैसे पूरे बदन को ढँकने वाले कपड़े ही पहनें। इससे काफी हद तक शरीर का रंगों से बचाव हो जाता है।

गहरे रंगों वाले कपड़े पहनें। सफेद या हल्के रंग के कपड़े पानी में भीग कर पारदर्शी हो जाते हैं। विशेषकर महिलाएँ इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

होली खेलने से पहले आभूषण अवश्य उतार दें। होली की छेड़छाड़ में आभूषणों के गिरने की संभावना रहती है।

बालों पर तेल लगा लें। महिलाएँ तेल डालकर बालों का जूड़ा बाँध लें ताकि रंग बालों के अंदर न जाएँ।

कोशिश करें कि होली के रंग मुँह-आँखों में न जाएँ। रंग पेट के अंदर जाकर नुकसान पहुँचाते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

Numerology Predictions December 2025: दिसंबर 2025 अंक ज्योतिष: किसका खुलेगा किस्मत का ताला! जानें करियर, धन और प्रेम का हाल (15 से 21 दिसंबर)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 दिसंबर, 2025)

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

13 December Birthday: आपको 13 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय