एकातेरिना लिसिना का नाम लंबी टांगों के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Webdunia
Photo: Instagram

रूस की 29 साल की मॉडल एकातेरिना लिसिना ने लंबी टांगों के लिए गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 6 फीट 8.77 इंच लंबी इस मॉडल ने विश्व की सबसे लंबी महिला का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उनकी बाई टांग 132.8 सेमी (52.2 इंच) और दाई टांग 132.2 सेमी (52.0 इंच) लंबी है। 
 
लिसिना ने अपनी खुशी बयां करते हुए बताया कि वह ऐसी लड़कियों के लिए प्रेरणास्तोत्र बनना चाहती हैं जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के खिताब अपने नाम होने से अच्छी भावना आती है। लंबे पैर होने के कई फायदे भी हैं। उन्होंने अपने बास्केटबॉल करियर में इसके फायदे मिले और 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने रूस के लिए कांस्य पदक जीता था। 

Photo: Instagram

 
लिसिना ने बताया कि उनके परिवार में सभी लंबे हैं। उनके भाई 6 फीट 6 इंच, पिता 6 फीट 5 इंच और मां 6 फीट 1 इंच लंबे हैं। इतनी लंबाई होने के कई नुकसान भी हैं। उन्हें लंबाई को लेकर स्कुल में तंग किया जाता था। उन्हें अपनी साईज़ की पैंट ढूंढने में काफी परेशानी होती थी। उन्हें हवाई जहाज़ और कार में बैठने मे परेशानी होती थी। उन्हें अपने नाप के जूते ढूंढने में काफी परेशानी होती है। 
 
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संपादक क्रेग ग्लेनडे ने कहा कि हम फिक्शनल सुपरहीरो से प्रेरित हो सकते हैं, लेकिन इस साल हम रियल लाइफ सुपरहीरो का जश्न मना रहे हैं। इससे पहले यह खिताब रूस की ही स्वेतलाना पैंकरातोवा के नाम था। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

8 साल के बेटे तैमूर के साथ खून से लथपथ चलते हुए अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने बताया अब कैसी है तबीयत

जावेद अख्तर का बचपन से ही शायरी से रहा गहरा रिश्ता, क्या आप जानते हैं गीतकार का असली नाम?

कंगना रनौट की इमरजेंसी को पंजाब में बैन करने की मांग, सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात, कई शो कैंसल

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स ने की थी शाहरुख खान के घर की भी रेकी!

सैफ अली खान मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संदिग्ध हिरासत में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख