अनुष्का शंकर के हाथ से छठी बार फिसला ग्रैमी पुरस्कार

Webdunia
भारतीय सितारवादक अनुष्का शंकर छठी बार भी अपने विश्व संगीत नामांकन को ग्रैमी पुरस्कार में तब्दील करने में नाकामयाब रहीं। वायलिन वादक यो यो मा ने उन्हें मात देते हुए इस साल का ग्रैमी अपने नाम किया। यो यो मा को सर्वश्रेष्ठ विश्व संगीत एल्बम श्रेणी में उनकी एल्बम 'सिंग मी होम' के लिए नवाजा गया। उनका यह 19वां ग्रैमी पुरस्कार है।
 
अनुष्का (35) को उनकी एल्बम 'लैंड ऑफ गोल्ड' के लिए नामित किया गया था जो वैश्विक शरणार्थी संकट पर आधारित है। संगीत समारोह में अनुष्का अपने पति एवं ब्रिटिश निर्देशक जो राइट के साथ पहुंची थी। उन्होंने अपने पति जो राइट के बारे में ट्वीट किया, 'काफी उत्साहित हूं कि यह शख्स आज रात मेरे साथ है..पहली बार इनके पास मेरे साथ आने का समय था...।' अनुष्का ने यहां सब्यसाची का लाल रंग का गाउन पहना था।
 
अनुष्का मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। 20 साल की उम्र में उन्हें पहली बार ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। बहरहाल उनके दिवंगत पिता के नाम दो व्यक्तिगत और दो साझा ग्रैमी पुरस्कार हैं।(भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

प्रियंका चोपड़ा को कभी बॉलीवुड में करना पड़ा था भेदभाव का सामना, कहते थे काली बिल्ली

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख