गार्गामेल, स्मर्फेटी का अपहरण कर उसे पेरिस ले जाता है, जहां वह दुनिया के सबसे बड़े जादूगर के रूप में जाना जाता है। अब पापा, क्लम्सी, ग्राउची और वेनिटी अपने मानव दोस्तों पेट्रिक और ग्रेस विंसलो के साथ मिलकर स्मर्फेटी को बचाने की योजना बनाते हैं। क्या स्मर्फेटी जो अपने आप को अन्य स्मर्फ से अलग समझती है, वेक्सी और हेकस नॉटीज के साथ अच्छे संबंध बना पाएगी?