गमलों से सजाएँ घर

गायत्री शर्मा
ND
ND
घर को गमलों से सजाने के लिए जरूरी है कि आप उनके लिए अपने घर में एक बेहतर स्थान निर्धारित करें। यह सही है कि हरियाली से सजा घर बेहद ही खूबसूरत लगता है परंतु यदि घर को सजाने के लिए सही आकार के गमले, पौधे व स्थान का चयन किया जाए तो घर की सजावट परफेक्ट मानी जाती है।

बागवानी का शौक हर कोई रखता है। आपका यह शौक आपके घर की सजावट में भी मददगार सिद्ध हो सकता है। हम आपको बताते हैं गमलों से घर की सजावट संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बाते, जो घर सजाने में आपके लिए मददगार सिद्ध होंगी -

घर में, बालकनी में, छत पर आदि स्थानों पर गमले रखने से पहले गमलों का आकार व गमले रखने के स्थान दोनों के बारे में सोच-समझकर विचार कर लें।

गमले रखने या टाँगने के लिए ऐसे स्थान का चयन करें, जहाँ पौधों को सूर्य का प्रकाश, हवा आदि पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

छोटे स्थान पर बहुत बड़े आकार के गमले रखना उचित नहीं है।

यदि आपके घर की बालकनी में गमले रखने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है तो आप हैंगिंग गमलों का प्रयोग कर सकते हैं।

हैंगिंग गमले आकार में छोटे व दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें, कड़े या रस्सी की सहायता से बालकनी, बरामदा या अन्य स्थानों पर लटकाया जा सकता हैं।

हैंगिंग गमलों में छोटे व रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों को लगाया जा सकता है। यदि आप इनमें फूलों वाली बेल लगाते हैं तो वो लटकती हुई बेले बेहद ही खूबसूरत लगाती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

योग: तन, मन और आत्मा के मिलन का विज्ञान

योग दिवस पर पढ़ें 2 कुण्डलिया छंद

थायराइड के लिए सबसे असरदार हैं ये 3 योगासन, जानिए कैसे करें

हर यंगस्टर को रोज करना चाहिए ये 5 योगासन

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य