फर्नीचर का रखरखाव

Webdunia
NDND
कपड़े का रंग :
* फर्नीचर पर वही कपड़ा लगाएँ जो आसानी से घर पर धोया जा सके।

* वेलवेट गर्मियों में आरामदायक नहीं होता। यह धूल-मिट्टी के कण पकड़ता है। ऊपर से पता नहीं चलता, पर धूल-मिट्टी इसके अंदर जमा होती रहती है। इसे साफ करना मुश्किल होता है।

* सूती कपड़ा सिकुड़ता भी है और एक धुलाई के बाद उसमें चमक नहीं रहती। पोलिस्टर गर्मियों में गर्म और सर्दियों में ठंडा होता है, इसे लगाने से बचें।

* बेहतर यही होगा कि पोलिस्टर और सूती के सम्मिश्रण वाला कपड़ा लगाया जाए। इसमें वैरायटी बहुत है और यह आसानी से धोया जा सकता है। फर्नीचर के लूज कवर भी बनवा सकते हैं। गंदे होने पर इन्हें उतार कर आसानी से धोया जा सकता है।

* फर्नीचर का रखरखाव :
फर्नीचर की फिनिशिंग ऐसी होनी चाहिए कि उसके रखरखाव पर कम समय और धन व्यय हो। फर्नीचर की पॉलिश कई तरह की होती है। जैसे स्प्रिट पॉलिश, लैकरा और पोली यूरिथिन पॉलिश अच्छी तरह से स्प्रिट पॉलिश की जाए, तो बहुत बढ़िया फिनिश देती है। यह सबसे सस्ती है।

* लैकरा वाटर प्रूफ है। इस पर पानी का दाग नहीं पड़ता। यह स्प्रिट की तुलना में महँगी जरूर है, पर साधारण से साधारण फर्नीचर को भी अच्छा लुक देती है।

* टच वुड के नाम से भी दो तरह की पॉलिश आती है- ग्लॉसी और मैट फिनिश। ग्लॉसी चमक देती है तो मैट फिनिश सोबर लगती है। पॉलीयूरिथिन सबसे बढ़िया मानी जाती है। इसमें स्प्रेगन से पॉलिश की जाती है। हालाँकि यह महँगी अवश्य पड़ती है, पर आराम से 10 साल चल जाती है।

इस प्रकार इन बातों को ध्यान में रखकर आप यदि अपना फर्नीचर बनवाएँ तो आपका घर स्वर्ग से भी सुंदर नजर आएगा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाएं? जानिए परफेक्ट डाइट प्लान

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

बेटे को दीजिए ये आकर्षक नाम, व्यक्तित्व पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव

100 साल तक चाहते हैं जीना तो तुरंत अपना लें ये 7 आदतें, लंबी उम्र की मिलेगी गारंटी

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये ड्रिंक, जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाएं

सभी देखें

नवीनतम

भूलने की आदत से लेकर दिल की सेहत तक, ब्लूबेरी के हैं ये 7 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

मासिक धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर दी जा रही पर्याप्त जानकारी, सर्वेक्षण में क्या कहा महिलाओं ने

इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए आम, जानिए चौंकाने वाले कारण

क्या आपने ये 6 वैक्सीन लगवाएं हैं? एडल्ट्स के लिए है सबसे जरूरी

शनिदेव पर हिन्दी दोहे