लीची : गर्मियों का शाही फल

Webdunia
सर्वप्रथम दक्षिण चीन में पहली शताब्दी के आसपास लीची की खेती शुरू हुई थी। लीची विटामिन सी और पोटेशियम का महत्वपूर्ण स्रोत है। लीची को पूरा पकने के बाद ही तोड़ा जा सकता है क्योंकि पेड़ से तोड़ लेने के बाद लीची के फल का पकना बन्द हो जाता है।

FILE


यह छोटे आकार का और पतले और नरम कांटों क े छिलके वाला फल है। इसका छिलका पहले लाल रंग का होता है और अच्छी तरह पक जाने पर थोड़े गहरे रंग का हो जाता है। अन्दर खूब मुलायम पारदर्शी से सफ ेद रंग का चमकदार पल्प होता है जो स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस पल्प के अंदर कत्थई रंग का एक बड़ा बीज होता है।

लीची पौष्टिक तत्वों का भंडार है। इसमें भरपूर विटामिन सी, प ोट ेशियम और शकर होती है। साथ ही पानी की मात्रा भी पर्याप्त होती है। गरमी में खाने से यह शरीर में पानी के अनुपात को संतुलित रखते हुए ठंडक भी पहुंचाता है। दस लीचियों से हमें लगभग 65 कैलोरी मिलती हैं।

अगले पेज पर जानिए : लीची के फायदे



FILE


1) लीची में मिनरल्स, केल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

2) लीची में विटामिन C पाया जाता है। हमारी त्वचा और शरीर के इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है।

3) लीची खाने से शरीर का रक्त स्वस्थ रहता है।

4) लीची में ब्रेस्ट कैंसर को रोकने की विशेषता पाई जाती है।

5) इसे खाने से त्वचा स्वस्थ रहती है।

6) लीची में फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं।

7) लीची में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते हैं।

8) लीची खाने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है।

विशेष :

लीची का सेवन सीमित म ात्र ा में करें, अन्यथा यह नुकसानदेह भी साबित हो सकती है। 10-11 से ज्यादा लीची न खाएं। ज्यादा लीची का सेवन सिरदर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह शरीर में खुजली, जीभ तथा होंठों में सूजन और सांस लेने में कठिनाई भी पैदा कर सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता