टूथब्रश के 10 ऐसे कमाल के नुस्खे जो आपके कई काम बना देंगे

Webdunia
टूथब्रश को दांत साफ करने के अलावा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं टूथब्रश के 10 ऐसे कमाल के नुस्खे व इस्तेमाल जिन्हें जानने के बाद आपके कई काम बन जाएंगे - 
 
1. किसी भी प्रयोग से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस टूथब्रश का प्रयोग कर रहे हैं, वह सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला हो, ताकि इसका प्रयोग करने पर रेशेस या निशान न बन जाए।
 
2. दांतों की सफाई के अलावा, आप अपने नाखूनों की बेहतर सफाई के लिए टूथब्रश का प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं मेनीक्योर और पेडीक्योर के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।
 
3. होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतों को हटाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके प्रयोग से होंठ नर्म और गुलाबी हो जाएंगे। बल्कि आप रोज ब्रश करने के बाद य‍ह प्रयोग कर सकते हैं।
 
4. स्प्रे पेंटिंग का शौक रखते हैं, तो टूथब्रश एक बढ़िया विकल्प है जिसका प्रयोग आप अलग-अलग रंगों में डूबोकर स्प्रे करने के लिए आसानी से कर सकते हैं।
 
5. कंघा साफ करने के लिए टूथब्रश सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। लंबे समय तक कंघे का प्रयोग करने पर उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। कंघे की गंदगी को टूथब्रश से आसानी से साफ किया जा सकता है।
 
6. गहनों की सफाई के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल एक बेहतर तरीका है, जिसके माध्यम से कोनों में जमी गंदगी भी आसानी से साफ हो सकती है। पुराने गहनों को चमकाने के लिए भी यह बेहतरीन है।
 
7. स्क्रबिंग करने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के हाथों से इसका प्रयोग करने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। लेकिन आंखों के आसपास इसका प्रयोग करने से बचें।
 
8. मस्कारा लगाने के बाद टूथब्रश के इस्तेमाल से आप आपकी पलकों को घना और लंबा दिखा सकते हैं। इसके प्रयोग से अतरिक्त मस्कारा भी पलकों से निकल जाएगा और पलकें खूबसूरत दिखेंगी।
 
9. बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे टूथब्रश की सहायता से लगा सकते हैं। इससे बाल सही तरीके से सेट होंगे और स्प्रे भी ज्यादा बरबाद नहीं होगा।
 
10. आईब्रोज को सेट करने के लिए टूथ ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसान भी होगा और व्यवस्थित भी। इसकी सहायता से काजल का इस्तेमाल कर आईब्रोल को घना और काला भी बना सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या दर्शाती है ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री, जानिए क्या है फिल्म की सबसे बड़ी USP

ऑयली बालों के चिपचिपेपन से हैं परेशान? जानें इस Festive Season में घर बैठे कैसे पाएं Oil Free Hairs

नवरात्रि में चेहरे की चमक को बनाए रखेंगी ये 5 गजब की Festive Skincare Tips

नहीं सूझ रहा बेटे के लिए बढ़िया सा नाम, तो ये हैं कुछ नए और यूनीक आइडिया

Navratri Food 2024: नवरात्रि में फलाहार के 5 खास आइटम

सभी देखें

नवीनतम

World Heart Day 2024 : आपके दिल का खास ख्याल रखता है पिस्ता, जानिए इसके 5 गजब के फायदे

अब तक का सबसे बेहतरीन चुटकुला : चम्पू का फिल्मी स्टाइल

पैरासिटामोल सहित 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, CDSCO ने जारी की चेतावनी

इस जोक को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट : सिरदर्द की गोली

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां, स्वास्थ्य रहेगा दुरुस्त

अगला लेख