मीठे अमरूद के यह नुस्खे आपको शर्तिया हैरान कर देंगे

Webdunia
कच्चे अमरूद को पत्थर पर घिसकर उसका एक सप्ताह तक लेप करने से आधाशीशी (आधे सिर का दर्द) का दर्द समाप्त हो जाता है। यह प्रयोग प्रातःकाल करना चाहिए।

अमरूद के ताजे पत्तों का रस 10 ग्राम तथा पिसी मिश्री 10 ग्राम मिलाकर 21 दिन प्रातः खाली पेट सेवन करने से भूख खुलकर लगती है और शरीर सौंदर्य में भी वृद्धि होती है।

अमरूद खाने या अमरूद के पत्तों का रस पिलाने से भांग का नशा कम हो जाता है। ताजे अमरूद के 100 ग्राम बीजरहित टुकड़े लेकर उसे ठंडे पानी में 4 घंटे भीगने दीजिए। इसके बाद अमरूद के टुकड़े निकालकर फेंक दें।

इस पानी को मधुमेह के रोगी को पिलाने से लाभ होता है। अमरूद के ताजा पत्ते में एक छोटा-सा टुकड़ा कत्था लपेटकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।

पके हुए अमरूद का 50 ग्राम गूदा, 10 ग्राम शहद के साथ खाने से शरीर में शक्ति व स्फूर्ति बढ़ती है। सुबह-शाम एक अमरूद भोजन के पश्चात खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही चिड़चिड़ापन एवं मानसिक तनाव दूर होता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपकी प्लेट में है फाइबर की कमी? अपनाइए ये 10 हेल्दी आदतें

क्या बार-बार गरम ड्रिंक्स पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानिए सच

आ रही है श्रीगणेश चतुर्थी, अभी से अपने मोबाइल में सेव कर लें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

क्या व्यायाम से हार्ट ब्लॉकेज को रोका या हटाया जा सकता है?

श्रीगणेश के भोग में बनाएं नारियल के लड्डू, इस सरल रीति से

सभी देखें

नवीनतम

गणपति बप्पा मोरया... पढ़ें गणेश उत्सव पर रोचक निबंध

स्लीपिंग पिल्स नहीं, अच्छी और गहरी नींद के लिए खाइए ये ड्राई फ्रूट, जानिए फायदे

डिलीवरी बॉय से बने डिप्टी कलेक्टर, जानिए झारखंड के सूरज की सक्सेस स्टोरी

Jain food: जैन फूड स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की सात्विक रेसिपी

पर्युषण महापर्व 2025 के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

अगला लेख