जामुन की गुठली का ऐसे करें सेवन, होंगे ये कमाल के सेहत लाभ

Webdunia
जब भी आपने जामुन खाए होंगे, तो उनकी गुठली को फेंका ही होगा क्योंकि आमतौर पर हम ऐसा ही करते है। लेकिन जब आप ये जानेंगे कि इसकी गुठली का पाउडर बनाकर सेवन करने से कई सेहत लाभ होते हैं, तो जामुन की गुठली फेंकने के बजाए संभालकर रख लेंगे - 
 
जामुन की गुठली से सेहत के लाभ पाने के लिए पहले इन्हें इकट्ठा करके धूप में सुखा लें। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तो इसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें पीस लें। इस पाउडर के सेवन से आपके ये लाभ मिलेंगे -
 
1 जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि है। इसके पाउडर को रोजाना सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। बेशक इससे आपको लाभ होगा।
 
 
2 महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर लाभकारी होता है। रोजाना एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
 
3 दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करें, इससे आपको लाभ होगा।
 
 
4 मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है। 
 
5 गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें।

सम्बंधित जानकारी

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में लगाएं ये 5 शुभ पौधे और पाएं ये 5 फायदे

Bal Gangadhar Tilak Jayanti 2025: क्यों आज भी प्रासंगिक हैं तिलक के विचार? पढ़े उनसे सीखने वाली खास बातें

चंद्रशेखर आजाद जयंती: एक महान क्रांतिकारी को शत्-शत् नमन

बढ़ती उम्र में भी दिमाग को कैसे रखें तेज? जानिए 12 हैबिट्स जिनसे आप दिख सकते हैं यंग और फिट

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए ये 7 फूड्स करें डाइट में शामिल

अगला लेख