मानसून में सेहत बनाए, छुहारे के यह 2 उपाय

Webdunia
बरसात का मौसम बीमारियों को आमंत्रण देने के साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी चुरा लेता है, जिससे आप स्वस्थ महसूस नहीं करते और कुछ न कुछ समस्या बनी रहती है। ऐसे में इस मौसम में छुहारे के यह 2 उपाय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए कौन से हैं यह उपाय -   
 
पहला उपाय - 4 छुहारे एक गिलास दूध में उबाल कर ठंडा कर लें। प्रातः काल या रात को सोते समय, गुठली अलग कर दें और छुहारें को खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध पी जाएं।
 
दूसरा उपाय -  छुहारे या पिंड खजूर को तोड़ कर दरदरा पीस लें। इसे दूध में उबालें। खीर जैसा गाढ़ा हो जाए तो सभी प्रकार के ड्रायफ्रूट्स की कतरने मिलाकर गर्मागर्म परोसें। यह स्वादिष्ट इलाज बरसात के मौसम में सेहत के लिए भी गुणकारी है। 
 अगले पेज पर जानें फायदे ... 


लगातार 3-4 माह सेवन करने से शरीर का दुबलापन दूर होता है, चेहरा भर जाता है। सुंदरता बढ़ती है, बाल लंबे व घने होते हैं और बलवीर्य की वृद्धि होती है। यह प्रयोग नवयुवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु के स्त्री-पुरुष, सबके लिए उपयोगी और लाभकारी है। 
 
दमा : दमा के रोगी को प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और कफ व सर्दी का प्रकोप कम होता है।
 
कमजोर पाचन शक्ति वाले लोग चिकित्सक से पूछ कर ही उपाय आजमाएं।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

7 दिन शक्कर ना खाने से क्या होता है? क्या सच में कम होगा वजन?

हम दोस्तों में दुनिया देखते हैं... Friendship Day पर अपने जिगरी दोस्तों को भेजें ये अनमोल शायरी

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है इस तरह की फ्रेंड्स थ्योरी, क्या आपके फ्रेंड सर्कल में हैं ये 7 तरह के लोग

इस वजह से हर साल अगस्त में मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, क्या है इस खास दिन का इतिहास?

सभी देखें

नवीनतम

3 हफ्ते बालों में प्याज का रस लगाने से क्या होगा? जानिए आफ्टर इफेक्ट्स

रसोई में मौजूद इन 4 चीजों को खाने से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एंकरिंग/मंच संचालन स्क्रिप्ट हिंदी में

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: ऐसे लिखिए आजादी की गाथा जिसे पढ़कर हर दिल में जाग उठे देशभक्ति

स्वतंत्रता दिवस पर जोरदार भाषण, यह सुन हर कोई तालियों से करेगा आपका स्वागत

अगला लेख