असमय सफेद हो रहे हैं बाल तो करें ये 5 घरेलू उपाय

Webdunia
बाल अगर कम उम्र में ही सफेद हो रहे हो, तो उसके कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोन में बदलाव, आनुवंशिक या बालों के फॉलिकल्स में मेलानिन पिंगमेंट का बनना कम हो जाना या रूक जाना। आइए, जानते हैं कि असमय सफेद हो रहे बालों को रोकने के लिए कौन से घरेलू उपाय अपना सकते हैं -
 
1 मेहंदी -
सफेद बालों को नेचुरल कलर देने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल बेहतर है। बालों पर केमिकल युक्त कलर करने के बजाए मेहंदी लगाने से बालों में चमक बनी रहती है और कोई नुकसान भी नहीं होता। बालों में मेहंदी लगाने के लिए इसे रातभर भिगोकर रख दें, फिर अगले दिन इसमें कॉफी और नींबू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं।
 
2 चाय पत्ती -
चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों के रंग को डार्क करने के साथ-साथ सफेद बालों की ग्रोथ को भी कम करने में सहायक होते है। इसके लिए चाय पत्ती को पानी में उबालकर ठंडा कर लें। फिर इससे बालों की जड़ों में मसाज करें और एक घंटे बाद सादे पानी से बाल धो लें। याद रखें कि चाय पत्ती की मसाज के बाद बालों में शैंपू न करें।

ALSO READ: रात में करते हैं पढ़ाई तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं आएगी नींद
 
3 तिल और बादाम का तेल -
बादाम तेल में कई न्यूट्रिएंट्स होते है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाकर उन्हें झड़ने से रोकते है। साथ ही बादाम तेल बालों को लंबे समय तक काले रखने में मदद करता है। वहीं तिल का तेल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इन दोनों में से किसे एक से हफ्ते में कम से कम 2 बार बालों में मालिश जरूर करें।
 
4 आंवला -
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों के सफेद होने और डैमेज होने को रोकते है। स्वस्थ्य बालों के लिए आंवले का सेवन किया जा सकता है साथ ही आंवले का पॉवडर मेहंदी में मिलाकर लगाएं।

ALSO READ: बहुत देर तक रोके रखते हैं पेशाब, तो जान लें इसके 5 खतरनाक नुकसान
 
5 मेथी दाना -
मेथी दाने में भी ऐसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। मेथी दाने को इस्तेमाल करने के लिए आप उन्हें पानी में भिगोकर पीस लें। इसके बाद उसका पेस्ट बनाकर नारियल या बादाम के तेल में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। जल्दी सफेद बालों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

अपनों का दिन बनाएं मंगलमय, भेजें सुन्दर आध्यात्मिक सुप्रभात् संदेश

रात को शहद में भिगोकर रख दें यह एक चीज, सुबह खाने से मिलेंगे सेहत को अनगिनत फायदे

इम्युनिटी बढ़ाने के साथ दिन भर तरोताजा रखेंगे ये गोल्डन आइस क्यूब, जानिए कैसे तैयार करें

कॉर्टिसोल हार्मोन को दुरुस्त करने के लिए डाईट में शामिल करें ये 4 चीजें, स्ट्रेस को कहें बाय-बाय

क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने से जल्दी आता है बुढ़ापा, जानिए सच्चाई

23 मार्च भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस

वेंटिलेटर पर रिफिल

विश्व मौसम विज्ञान दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इस वर्ष की थीम

कवि विनोद कुमार शुक्ल, ज्ञानपीठ सम्मान की खबर और उनसे मिलने की एक चाह

हर मौसम में काम आएंगे पानी के संकट से बचने के ये 10 तरीके

अगला लेख