फूड पॉइजनिंग के शिकार हो जाएं, तो अपनाएं आसान घरेलू उपाय

Webdunia
ऐसे कई अवसर होते हैं, जब आपको बाहर भोजन करना पड़ता हैं। कई बार शौक से तो कई बार घर पर खाना बनाने का मन ना हो तब, वहीं कभी ऑफिस के बाद खाना बनाने का समय नहीं होता। ऐसे भी लोग हैं जिन्हें मजबूरी में बाहर खाना पड़ता है, कभी अपने घर से दूर होने के चलते तो कभी नौकरी के चलते। यदि बाहर का खाना स्वच्‍छता से नहीं बनाया गया हो, बासी परोसा गया हो, पकाने से पहले सब्जियां ठीक से न धोई गई हों, खाना बनाते वक्त अच्छी क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल नहीं किया गया हो, तब ऐसा खाना खाने पर आपको फूड पॉइजनिंग होने की आशंका रहती है।
 
आइए, जानते हैं फूड पॉइजनिंग होने पर किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए। इन्हें आजमाकर आप तबीयत में राहत महसूस करेंगे-
  
1. नींबू का सेवन करें- नींबू में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से फूड पॉइजनिंग वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं। आप खाली पेट नींबू-पानी बनाकर पी सकते हैं या चाहें तो गर्म पानी में नींबू निचोड़ें और पी जाएं।
 
2. सेब के सिरके का सेवन करें- सेब के सिरके में मेटाबालिज्म रेट को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने पर यह भी खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।
 
3. तुलसी का सेवन करें- तुलसी में मौजूद रोगाणुरोधी गुण सूक्ष्म जीवों से लड़ते हैं। तुलसी का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। एक कटोरी दही में तुलसी की पत्तियां, कालीमिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं। पानी व चाय में भी तुलसी की पत्तियां डालकर पी सकते हैं।
 
4. दही खाएं- दही एक प्रकार का एंटीबायोटिक है, इसमें थोड़ा सा काला नमक डालकर इसे खा सकते हैं। 
 
5. लहसन खाएं- लहसन में एंटी फंगल गुण होते हैं। आप सुबह खाली पेट लहसन की कच्ची कलियां पानी के  साथ खा सकते हैं। इससे भी राहत मिलेगी।
ALSO READ: प्याज के छिलकों को न फेंकें कूड़ेदान में, इनके इस्तेमाल से पाएं बेहतरीन सेहत और सौंदर्य लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा

अगला लेख