Hanuman Chalisa

Home Remedies For Itching:खुजली की समस्या से राहत देंगे 5 घरेलू उपाय

Webdunia
अक्सर हमारी बॉडी पर किसी रिएक्शन की वजह से खुजली होने लगती है। खुजली अलग-अलग तरह से होती है। किसी को थोड़े समय में ठीक हो जाती है, तो किसी को 24 घंटे खुजली चलती है। घमौरियां, एलर्जी होने पर दाने होना, दाफड़, त्वचा लाल पड़ जाना...  इस तरह के रिएक्शन से घर में रहकर भी निजात पाई जा सकती है। तो आइए जानते हैं घर में कैसे खुजली से निजात मिल सकती है -   
 
1.नारियल का तेल - नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए खुजली चलने पर सबसे पहले नारियल का तेल जरूर लगाएं। त्वचा लाल होने पर, घमौरियां होने पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। गर्मी के दिनों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने पर फुंसियां हो जाती है तो आप नारियल का तेल लगाकर पाउडर लगा लीजिए। 
 
2.एलोवेरा जेल - खुजली वाले स्थान पर एलोवेरा जेल लगाकर हल्के हाथों से घिस लीजिए। जल्द आराम मिलेगा। एलोवेरा जेल ठंडा होता है। चेहरे पर भी लगाने से फुंसी खत्म हो जाती है। 
 
3.चंदन - जी हां, अगर गर्मी से आपको बॉडी पर खुजली हो रही है तो आप खुजली वाले स्थान पर चंदन भी लगा सकते हैं। इससे आपकी बॉडी में ठंडक पहुंचेगी और खुजली भी नहीं चलेगी। आप चंदन की जगह मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकते हैं उससे भी ठंडक मिलेगी और जलन भी नहीं होगी। 
 
4.दालचीनी - इसका सेवन खाने में लाभदायक माना जाता है। वहीं अगर खुजली से परेशान है तो आप प्रभावित स्थान पर दालचीनी लगा सकते हैं। दालचीन में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें और खुजली वाली जगह पर लगा लें। 
 
5.नीम का रस - जी हां, अगर आपको अचानक से खुजली होने लग जाएं ऐसे में नीम का रस लगा सकते हैं। नीम के पत्तों में थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। पत्तियों का रस निकालकर खुजली वाली जगह पर लगा लें। थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख