आम की पत्तियों की चाय बनाकर पीने से होंगे बेहतरीन सेहत लाभ, जरूर पढ़ें

Webdunia
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होते है। यहां तक की आम की पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती है। आइए, जानते हैं आम की पत्तियों के बेहतरीन घरेलू नुस्खे -
 
1 आम की कोमल पत्त‍ियां सबसे ज्यादा लाभप्रद होती है। इन पत्तियों में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद मंगिफेर्न नामक पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
2 वेरीकोज वेन्स से नि‍जात पाने के लिए आम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाएं और इस चाय को पिएं। इसमें अमरूद, पपीता या आम कर रस मिलाकर भी पी सकते हैं।
 
3 उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी आम के पत्तों की चाय एवं इसके उबले हुए पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है।
 
4 अगर बार-बार हिचकियां आती हों, तो आम की पत्त‍ियों को जलाकर इसका धुंआ लेना लाभकारी है। इसके अलावा आम की पत्त‍ियों को उबालकर इससे गरारे करना भी फायदेमंद है।
 
5 डायबिटीज के रोगियों के लिए आम के सूखे पत्तों का पाउडर बेहद फायदेमंद होता है, पर ये पत्त‍ियां छायां में सुखाई गई हों।  इसके अलावा आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर इस पानी का सेवन भी लाभदायी है।
 
6 जले हुए स्थान पर आम के पत्तों की राख का इस्तेमाल घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
 
7 अस्थमा, मसूढ़ों में दर्द एवं पथरी के लिए भी आम की पत्तियां फायदेमंद है।  इसके गरारो करना एवं इसकी राख को मसूढ़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

हार्ट हेल्थ से जुड़े ये 5 आम मिथक अभी जान लें, वरना पछताएंगे

बारिश के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की सैन्य क्षमता से अब दुनिया में दहशत

मानसून में क्यों बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और ऐसे करें बचाव

द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष के दिनों को पार कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

सलमान खान को हुई ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ नामक गंभीर बीमारी, जानिए लक्षण और इलाज

सिर्फ नमक ही नहीं, इन वजहों से भी बढ़ता है ब्लड प्रेशर

अगला लेख