Publish Date: Thu, 07 Dec 2023 (15:21 IST)
Updated Date: Thu, 07 Dec 2023 (15:24 IST)
Teeth cleaning: सरसो के तेल के कई प्रयोग है जो घरेलू नुस्खों में बताए जाते हैं। यदि आपके दांत पीले और गंदे हो रहे हैं। मसूड़े कमजोर हो रहे हैं या किसी भी प्रकार की दांतों की कैविटी का इलाज भी आप इस प्रयोग से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसो के तेल की जरूरत होगी।
पहला नुस्खा :
-
एक चम्मच सरसों के तेल में नमक, नींबू का रस मिलाकर अंगुलियों से 5 मिनट तक धीरे धीरे दांत और मसूड़ों की मसाज करें।
-
इसके बाद दांतों को किसी अच्छे टूथपेस्ट से ब्रश कर लें। कुछ दिनों में यह पीली परत निकल जाएगी और कैविटी हटने लगेगी।
-
सरसों के तेल और सेंधा नमक इन दोनों को आपस में समान मात्रा में मिला लें और इस पेस्ट से अपने दांतों में ब्रश करें।
-
यह नुस्खा दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में आपकी बहुत मदद करेगा तथा दांतों की उम्र भी बढ़ाएगा।
दूसरा नुस्खा : नीम की लकड़ी को धीरे धीरे चबाएं और उसके रस से कुल्ला कर लें। नीम की दातुन करते रहने से दांत के बैक्टीरिया मर जाते हैं। अर्थात दांत और मसूड़ों में किसी भी प्रकार के कीड़े नहीं रहते हैं। दांतों का कोई रोग नहीं होता है।
तीसरा नुस्खा : फिटकरी के पानी मेंएक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें और उसमें उचित मात्रा में नींबू का रस मिलाकर इसका मिश्रण बनाकर इस मिश्रण को पेस्ट बनाकर ब्रश करें। दिन में एक बार कुछ दिनों के लिए उपयोग करने पर दांतों की कैविटी हटना शुरू होगी।