Hanuman Chalisa

खट्टी-मीठी इमली के 9 सेहत लाभ, जरूर जानिए

Webdunia
इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खट्टी-मीठी इमली स्वाद में तो मजेदार है ही, स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खास तौर से गर्मियों में यह विशेष रूप से लाभदायक होती है और स्वास्थ्य ही कई समस्याओं से निजात दिलाती है। जानिए खट्टी, मीठी, चटपटी इमली के यह 9 फायदे - 
रसीले अंगूर दे सकते हैं सेहत के 10 कीमती फायदे
 
1 गर्मी के दिनों में इमली का पना या शर्बत पीना बेहद फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर लू लगने का खतरा नहीं होता और गर्मी के अन्य दुष्प्रभावों से भी यह‍ बचाए रखने में मददगार है।
दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण
 
2 इन दिनों में अपच की समस्या बहुत अधि‍क होती है। इससे बचने के लिए आप पकी इमली का सेवन कर सकते हैं। यह न केवल आपके मुंह का स्वाद बढ़ाएगी, अपच की समस्या को भी दूर करेगी।
जब लू लग जाए, तो कीजिए 10 उपाय
 
3 भूख न लगना या फिर पेट में कीड़े होने की स्थिति में इमली का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसका शर्बत या पना भूख बढ़ाने के साथ ही पेट की गर्मी को कम कर, ठंडक पैदा करने का काम करता है। इससे पेट की अन्य समस्याएं भी नहीं होती।
गुलकंद के 5 फायदे, आपके बहुत काम आएंगे



गर्मी के दिनों में धूप में निकलने या फिर गर्म हवा के कारण सिर में दर्द होने पर भी यह लाभकारी है। वहीं त्वचा की समस्याओं और सूजन होने पर इमली की पत्त‍ियों का लेप बनाकर लगाने से लाभ होता है।
 
5 आयुर्वेद के अनुसार इमली के बीज भी दवा के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। बिच्छू के काटने पर इसके बीजों का पाउडर पानी में घोलकर पर लगाना लाभप्रद होता है। पीठ में दर्द होने पर बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह छीलकर चबाकर खाएं।
 
6 पित्त संबंधी समस्याओं में इमली का पानी लाभप्रद है। इसके लिए रोजाना रात को एक बेर के बराबर मात्रा इमली कुल्हड़ में भिगो दें। सुबह मसलकर छान लें। थोड़ा मीठा डालकर खाली पेट पिएं। 1 सप्ताह में लाभ नजर आएगा।


7 उल्टी होने या जी मचलाने की स्थिति में इमली खाया या फिर इसका शर्बत पीना काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा आप इमली के छिलके को जलाकर इसकी भस्म का सेवन भी कर सकते हैं।
 
8 गले में टांसिल्स या खांसी होने पर इमली के बीजों को पानी में घिसकर पतला पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को अपने तालू पर लगाकर रखें। ऐसा करने पर टांसिल्स और खांसी दोनों में फायदा होगा।
 
9 इमली का सेवन आपके बढ़े हुए ब्लडप्रेशर को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपका वजन कम करने के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Brain health: इस आदत से इंसानी दिमाग हो जाता है समय से पहले बूढ़ा, छोटी उम्र में बढ़ जाता है बुढ़ापे वाली बीमारियों का खतरा

ये है अचानक हार्ट अटैक से बचने का 7-स्टेप फॉर्मूला, जानिए अपने दिल का ख्याल रखने के सात 'गोल्डन रूल्स'

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता की छवि अंकित, जानिए छपे आदर्श वाक्य का अर्थ

तेज़ी से फैल रहा यह फ्लू! खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2025: दिवाली की रात क्या नहीं करना चाहिए और क्या करें, पढ़ें 18 काम की बातें

Zoho mail vs Gmail: Zoho Mail के 10 शानदार फीचर जो बढ़ा रहे हैं इसका क्रेज, जानिए Gmail से कैसे है अलग

Mrs Universe 2025: मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहन शेरी सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार मिला यह प्रतिष्ठित खिताब

Sanskriti Jain IAS: कौन हैं शाही फेयरवेल पाने वाली IAS अधिकारी, सहकर्मियों ने पालकी में बैठा कर बेटी की तरह किया विदा

चीन और भारत की भू-राजनीतिक रेल प्रतिस्पर्धा

अगला लेख