Dharma Sangrah

जानिए क्या होती है चेहरे की झाइयां, इसके कारण और प्रकार

Webdunia
झाइयां किन कारणों से हो सकती है ? 
 
झाइयां यानी पूरे चेहरे पर भूरे या काले रंग के धब्बे पड़ जाना। यह दोनों गालों से शुरू होकर कई बार नाक और आंख के ऊपरी हिस्से (भौंहे) तक फैल जाती है। जिन लोगों के चेहरे पर झाइयां हो जाती है, वे ही समझ सकते है कि इसका सही उपचार उनके लिए कितना मायने रखता है। झाइयां के धब्बों की वजह से चेहरे की खूबसूरती पूरी तरह से चले जाती है। झाइयों का उपचार करने से पहले आपको यह मालूम होना चाहिए कि यह किस वजह से होती है और इसके कितने प्रकार होते हैं और इनमें से आपके चेहरे पर कौन से टाइप की झाइयां है।
 
आइए, पहले जानते हैं कि चेहरे पर झाइयां किन कारणों से हो सकती है-  
 
-हार्मोनल असंतुलन 
-गर्भधारण करने की स्थिति में हो सकता है या गर्भ निरोधक गोलियां लंबे समय तक लेने से हो सकता है। 
-अनुवांशिक कारण 
-धूप की किरणों से बचाव न करने की वजह से। 
- कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद जिनसे एलर्जी हो।
- झाइयां थायरॉइड बीमारी के मरीजों में भी देखी जा सकती है।
- रजोनिवृत्ति के समय बढ़ जाती हैं। 
 
आइए, अब जानते हैं  झाइयों के 4 प्रकार
 
पिगमेंटेशन कितनी गहराई तक है, उसके अनुसार झाइयों को चार भागों में विभाजित किया गया है -  
 
1 एपीडर्मल झाइयां : इस अवस्था में केवल ऊपरी सतह ही प्रभावित होती है। इस तरह की झाइयों को ठीक करना आसान होता है। 
 
2. डर्मल झाइयां : इसमें पिगमेंटेशन त्वचा की गहराई तक होता है। इसका ट्रीटमेंट कठिन होता है। 
 
3 मिश्रित : इस तरह की झाइयों का ट्रीटमेंट काफी कठिन होता है। इसमें लेज़र और पील उपचार आदि को संयुक्त रूप में दिया जाता है। 
 
4. अस्पष्ट झाइयां : इस तरह की झाइयां बहुत गहरे रंग की त्वचा में पाई जाती हैं। ऐसी अवस्था में त्वचा की स्थिति के बारे में जानना आसान नहीं होता।

ALSO READ: सावधान, बदलते मौसम में महिलाओं ने नहीं बरती सावधानी तो लापरवाही पड़ेगी महंगी
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Diwali Snacks: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी खस्ता मठरी, पढ़ें परफेक्ट रेसिपी

Diwali Special Namkeen: दीपावली के स्वाद: पोहा चिवड़ा खट्टा-मीठा नमकीन, जानें कैसे बनाएं Poha Chivda

ये है अचानक हार्ट अटैक से बचने का 7-स्टेप फॉर्मूला, जानिए अपने दिल का ख्याल रखने के सात 'गोल्डन रूल्स'

Bihar election 2025: कौन हैं मैथिली ठाकुर? जानिए बिहार चुनाव के गलियारों में क्यों हो रही इस नाम पर चर्चा

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

Dhanteras 2025: सुख-समृद्धि और आरोग्य का पावन पर्व धनतेरस, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

APJ Abdul Kalam: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, जानें क्यों मनाया जाता है इस दिन विश्व छात्र दिवस

Guru Har Rai death anniversary: गुरु हर राय जी की पुण्यतिथि, जानें उनकी जीवन की 5 शिक्षाप्रद बातें

जूता एक बार फिर सुर्खियों में

अगला लेख