Festival Posters

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए 8 अचूक घरेलू उपचार, जरूर आजमाएं

Webdunia
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, उनके लिए हम बता रहे हैं कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे जो इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करेंगे - 
 
1 हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए लहसुन की 2 कलियों को सुबह खाली पेट पानी के साथ चबाकर खाना चाहिए। अगर चबाने में परेशानी हो तो लहसुन के रस की 5-6 बूंद को भी 20 मिली पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

ALSO READ: रिमझिम मौसम में गर्मागर्म सूप पीने के 10 कमाल के सेहत फायदे

 
2 मेथी और अजवाइन के पानी का इस्तेमाल भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी और अजवाइन पाउडर को पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इस पानी को पी लें। 
 
3 हाई ब्लड प्रेशर से राहत पाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए 20 ग्राम त्रिफला को पानी में भिगा कर रातभर के लिए रख दें, फिर सुबह इस पानी को छानकर उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।

ALSO READ: इन 7 लक्षणों से पहचानें किडनी हो रही है खराब
 
4 बताएं गए घरेलू नुस्खों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना भी जरूरी है। आपको सोने से लेकर योग करने  तक का एक समय निश्चित रखना चाहिए।
 
5 हफ्ते में 3-4 बार पूरे शरीर पर तेल से मालिश कराएं, इससे रक्त संचार बेहतर होता है।
 
6 तनाव को दूर करने के लिए प्राणायाम करें।

ALSO READ: पाइल्स की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 8 कारगर उपाय
 
7 हाई ब्लड प्रेशर वालों को भोजन में नमक की मात्रा कम ही रखनी चाहिए।
 
8 दूध में हल्दी और दालचीनी का मिलाकर पीने से भी फायदा होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Recpe: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो बनाएं ओट्स और मखाने की स्वादिष्ट चिक्की, मिलेंगे कई सेहत फायदे

Winter Health Tips: सर्दियों में रखना है सेहत का ध्यान तो खाएं ये 5 चीजें

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या: श्री राम का ध्वजारोहण, सभी अटकलों का विराम

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Health Benefits of Roasted Potatoes : भुने आलू खाने से हेल्थ को मिलते हैं ये 6 सेहतमंद फायदे

अगला लेख